Saraikela : सरायकेला-खरसावां जिला में नहीं रुक रहा अवैध बालू उत्खनन, माफियाओं में गुटबाजी भी चरम पर…

Advertisements
Spread the love

सरायकेला-खरसावां जिला में नहीं रुक रहा अवैध बालू उत्खनन, माफियाओं में गुटबाजी भी चरम पर…

आदित्यपुर  (ए के मिश्र) :  सरायकेला-खरसावां जिले के जिला प्रशासन, खनन पदाधिकारी , टास्क फोर्स एवं स्थानीय थाना के लाख चाहने के बावजूद भी नहीं रुक रहे हैं जिले में अवैध बालू का उत्खनन l जिले में बालू उत्खनन अवैध कार्य को रोकने के लिए टास्क फोर्स का भी गठन किया गया हैl स्थानीय प्रशासन भी रोकने के लिए लगा हुआ है, जिला खनन पदाधिकारी सनी कुमार रोकने में असफल और विवाद में पड़े हुए हैं l वही बालू माफियाओं में आदित्यपुर, गम्हरिया क्षेत्रों में आपसी गुटबाजी से क्षेत्रों में अशांति की संभावनाएं बनी रहती है।

बालू अवैध उत्खनन का कार्य गौरी घाट छपडा, असंगी आदित्यपुर, जयप्रकाश उद्यान सहित गम्हरिया, गजिया बराज , सालम पत्थर आदि क्षेत्रों के सहित आदित्यपुर, आर आईटी थाना क्षेत्रों के विभिन्न क्षेत्रों में खुलेआम अवैध उत्खनन जारी है। जिले में रात के अंधेरे सहित दिन के उजाले में भी खुलेआम अवैध रूप से उत्खनन का कार्य किया जा रहा है।लेकिन सारे प्रशासनिक पदाधिकारियों के आदेश एवं प्रयास को धता बताते हुए बालू माफिया प्रशासन पर भारी पड़ते नजर आ रहे हैं ।पिछले दिनों, एक गुट द्वारा दूसरे गुट के गाड़ियों को ,प्रशासन से पकड़वा कर, गाड़ी जप्त करा कर, गिरफ्तार कर, जेल भिजवा दिया गया था। वही दूसरे गुट प्राप्त जानकारी अनुसार हमेशा बदले की ताक में रह रहे हैं।

बालू के अवैध कारोबार जिले के आदित्यपुर गम्हरिया सहित अन्य विभिन्न थाना क्षेत्र के क्षेत्रों में बेखौफ हो रहे हैं ,और पुलिस प्रेस मैनेज के नाम पर भी प्राप्त जानकारी के अनुसार धड़ल्ले से वसूली हो रही हैं ।जिले में बालू उत्खनन अवैध कार्य को रोकने के लिए टास्क फोर्स का भी गठन किया गया हैl स्थानीय प्रशासन भी रोकने के लिए लगा हुआ है। जिला खनन पदाधिकारी सनी कुमार भी रोकने के लिए और कहने के लिए प्रयासरत हैं। परंतु आम जनता के अनुसार सभी दिखावटी प्रयास कर रहे हैंl क्योंकि अवैध बालू का उत्खनन रात के अंधेरे से लेकर दिन के उजाले तक चालू रहता है, और जनता देख रही है।

अवैध बालू उत्खनन का कार्य प्रशासन जब चाहे सीसीटीवी कैमरा ( मिश्रा ट्रेड सेंटर टीचर ट्रेनिंग मोड सिनेमा हॉल के पास के ) गम्हरिया केरला पब्लिक स्कूल के सामने में देख सकते हैंl प्राप्त जानकारी के अनुसार कुछ दिन पूर्व ही केरला पब्लिक स्कूल के सामने बालू माफियाओं में झड़प होने की बातें कही जा रही है। अगर मुस्तैदी से निगरानी करें और जांच करें तो प्रतिदिन गाड़ियां सरपट बालू लेकर दौड़ती नजर आएगीl भले ही प्रशासन अपने आप को पीठ थपथपा ले कि अवैध कारोबार रोकने में सफल हैं l परंतु आम जनता की निगाहों में बिल्कुल इसके उल्ट हैं l जो लुक छिप कर हो रहे थे ।

वे अब खुलेआम हो रहे हैं।इस पूरे मामले को लेकर संवाददाता ने वरीय पदाधिकारी से संपर्क करने का प्रयास किया। परंतु समाचार लिखे जाने तक संपर्क नहीं हो पाया। देखना यह है कि पदाधिकारी कब नींद से जागते हैं और करवाई करते हैं या यूं ही अपना टर्र्म पूरा कर दूसरे जिले में पदस्थापित हो जाएंगे l