Spread the love

आजसू पार्टी के जिला स्तरीय कार्यसमिति की बैठक में सांगठनिक मजबूती को लेकर लिए गए महत्वपूर्ण…

सरायकेला: संजय मिश्रा । केंद्रीय कमेटी के निर्देशानुसार सरायकेला स्थित अग्रसेन ठाकुरबाड़ी भवन मारवाड़ी धर्मशाला में आजसू पार्टी का जिला स्तरीय कार्य समिति की बैठक पार्टी के जिला अध्यक्ष सचिन महतो की अध्यक्षता में की गई। बैठक का संचालन जिला उपाध्यक्ष दुर्गा चरण महतो द्वारा किया गया। इस अवसर पर पार्टी की ओर से चलाए जा रहे जन संग्रह धन संग्रह अभियान, ग्राम प्रभारी और पिलर मेंबर के साथ पार्टी संगठन को सशक्त करने जैसे विषयों पर विस्तार पूर्वक विचार विमर्श किया गया। बैठक में सर्व समिति से दिनेश कुमार महतो को जिला उपाध्यक्ष एवं बुद्धेश्वर महतो को जिला प्रधान सचिव मनोनीत किया गया।

Advertisements

बैठक में निर्णय लिया गया कि 1 मार्च को इचागढ़, 2 मार्च को कुकुडू, 3 मार्च को चांडिल, 4 मार्च को राजनगर, 5 मार्च को नीमडीह, 6 मार्च को सरायकेला, 8 मार्च को गम्हरिया, 9 मार्च को खरसावां एवं 10 मार्च को कुचाई में प्रखंड स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। बैठक को सत्यनारायण महतो, सचिन महतो, अमला मुर्मू, दिनेश हांसदा, अंगूर महतो, गुरुपद सोरेन, वासुदेव प्रमाणिक, अजय महतो, रामरतन महतो, शिव कुमार साह, धर्मराज प्रधान एवं चुनका मार्डी ने मुख्य रूप से संबोधित किया। इस दौरान चांडिल प्रखंड अध्यक्ष दुर्योधन गोप, ईचागढ़ प्रखंड अध्यक्ष गोपेश महतो, कुकरू प्रखंड अध्यक्ष अरुण महतो, गम्हरिया प्रखंड अध्यक्ष राजेश महतो, खरसावां प्रखंड अध्यक्ष कृष्णा महतो सहित सभी प्रखंड के प्रखंड सचिव उपस्थित रहे।

Advertisements

You missed