Advertisements
Spread the love

रांची जिला ग्रामीण कांग्रेस कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक 12 जुलाई को

Advertisements

रांची । जिला ग्रामीण कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. राकेश किरण महतो की अध्यक्षता में आगामी 12 जुलाई (शनिवार), प्रातः 11:00 बजे, पुराना विधानसभा सभागार, धुर्वा में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी। इस संबंध में मीडिया प्रभारी सुरेश कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि बैठक के दौरान नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों को नियुक्ति पत्र का वितरण किया जाएगा। साथ ही उनके लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम का भी आयोजन प्रस्तावित है। कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस पार्टी द्वारा चलाए जा रहे संगठन सृजन अभियान की विस्तृत समीक्षा एवं विचार-विमर्श किया जाएगा। इसके साथ ही कांग्रेस पार्टी की भविष्य की रणनीतियों पर भी चर्चा की जाएगी। इस अवसर पर नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों का अभिनंदन, नियुक्ति पत्र वितरण तथा प्रशिक्षण की प्रक्रिया संपन्न होगी। बैठक में मुख्य रूप से जिला कमेटी के पदाधिकारी, प्रखंड पर्यवेक्षक, प्रखंड अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, विधायक, सांसद एवं कार्यकारिणी समिति के सदस्य उपस्थित रहेंगे। सभी कांग्रेस जनों से अनुरोध है कि समय पर उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाएं। यह सूचना  मीडिया चेयरमैन, रांची जिला ग्रामीण कांग्रेस कमेटी सुरेश कुमार सिंह के द्वारा दिया गया ।

You missed