
ईचागढ़ विधायक सविता महतो ने किया आंगनबाड़ी भवन एवं पीसीसी सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास

सरायकेला-खरसावां : ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र की विधायक सविता महतो ने चांडिल प्रखंड अंतर्गत तामूलिया पंचायत के पुडिसिली गांव में एक आंगनबाड़ी केंद्र एवं धादकीडीह गांव में एक अन्य आंगनबाड़ी केंद्र भवन निर्माण कार्य तथा पुडिसिली में 200 फीट लंबे पीसीसी सड़क निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास नारियल फोड़कर और शिलापट्ट का अनावरण कर किया। विधायक ने जानकारी दी कि यह कार्य 15वें वित्त आयोग के तहत सरायकेला-खरसावां जिला परिषद द्वारा स्वीकृत 22 लाख रुपये की लागत से किया जाएगा। साथ ही पुडिसिली में राजेश दुकान से दीपक कुंभकार के आवास तक 200 फीट लंबी पीसीसी सड़क का निर्माण लगभग 3.5 लाख रुपये की लागत से किया जाएगा। विधायक सविता महतो ने निर्माण एजेंसी और संवेदक को निर्देश दिया कि कार्य समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण ढंग से संपन्न हो। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के बच्चों के समग्र विकास हेतु आधारभूत संरचना का सुदृढ़ होना आवश्यक है। इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य पिंकी लायक, झामुमो नेता ओमप्रकाश लायक, काबलू महतो, दिलीप महतो, तामूलिया पंचायत की मुखिया रतनी वाला सिंह, ग्राम प्रधान नवीन सिंह, दिग्विजय गोराई, मनोज महतो, आंगनबाड़ी सेविकाएं तथा बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित थे। जिप सदस्य पिंकी लायक ने कहा कि बच्चों की शिक्षा एवं पोषण की बुनियाद को मजबूत करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है, और इस दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
Related posts:

