
रामनवमी एवं ईद पर्व को देखते हुए कोवाली थाना परिसर में वीडियो अरुण कुमार मुंडा, सीओ निकिता वाला, डीएसपी संदीप भगत, इंस्पेक्टर पीसी सिन्हा, एवं थाना प्रभारी मुकेश कुमार साव की उपस्थिति में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।

पोटका संवाददाता -अभिजीत सेन
आगामी ईद पर्व एवं रामनवमी को शांतिपूर्ण एवं सौहार्द पूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर मंगलवार को कोवाली थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य रूप से प्रखंड विकास पदाधिकारी अरुण कुमार मुंडा सीओ निकिता वाला, डीएसपी संदीप भगत, इंस्पेक्टर पीसी सिन्हा, कोवाली थाना प्रभारी मुकेश कुमार साव, उपस्थित रहे। बैठक में उपस्थित शांति समिति के सदस्यों की बातों को सुना गई तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। बैठक में निर्णय लिया गया कि ईद एवं रामनवमी आपसी भाईचारा एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया जाएगा। शांति समिति की बैठक में मुसाबनी डीएसपी संदीप भगत ने कहा कि सभी लोग आपसी भाईचारा बनाते हुए शांतिपूर्ण , हर्षोल्लाह के साथ पर्व मनाए। किसी को कोई भी समस्या हो प्रशासन से तुरंत संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने कहा किसी प्रकार के अफवाह में ना पड़े नशाबंदी से लोग दूर रहे।
शांति समिति की बैठक में जिला परिषद सदस्य सूरज मंडल, लाइसेंसी रतन सोनकर, संतोष मंडल,मुखिया कार्तिक मुर्मू, पुष्प लता मुंडा, देवी कुमारी भुमिज, पूर्व मुखिया सैयद जबीउल्लाह, उप मुखिया ओम प्रकाश गुप्ता, परवेज़ हयात, समाजसेवी पिंटू गुप्ता, संजय कुंडू, काडु प्रधान, आफताब अंसारी, विजय केड़िया, चिंटू अग्रवाल, उत्पल बोस, पवन कुमार, शंकर कुमार गुप्ता, आदि के साथ गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

