
अनगड़ा प्रखंड के साल्हन पंचायत स्थित झटनी टुंगरी में नया 100 केवीए ट्रांसफार्मर का उद्घाटन

Arjun Kumar Pramanik……✍️
राँची/अनगड़ा । खिजरी विधायक राजेश कच्छप के अनुशंसा पर स्वीकृत 100 केवीए क्षमता वाले नए बिजली ट्रांसफार्मर का आज अनगड़ा प्रखंड के साल्हन पंचायत अंतर्गत झटनी टुंगरी में उद्घाटन किया गया । इस अवसर पर प्रखंड अध्यक्ष एतवा उरांव, मंडल अध्यक्ष (पश्चिमी) रेज़ाक अंसारी, प्रखंड महासचिव साकिर अंसारी, विधायक प्रतिनिधि (ऊर्जा विभाग) छोटेलाल महतो, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के आशीष मुण्डा, मत्स्य पालन विभाग के संजय नायक एवं गूडू खान ने संयुक्त रूप से फीता काटकर ट्रांसफार्मर का उद्घाटन किया।
ग्रामीणों ने बताया कि पूर्व में लगाया गया ट्रांसफार्मर एक सप्ताह से खराब था। तीन दिन पूर्व ग्रामीणों ने इस समस्या की जानकारी खिजरी विधायक राजेश कच्छप को दी थी। विधायक ने त्वरित पहल करते हुए ऊर्जा विभाग को निर्देशित किया, जिसके परिणामस्वरूप शीघ्र ही नया ट्रांसफार्मर लगाया गया। नए ट्रांसफार्मर के उद्घाटन से स्थानीय ग्रामीणों एवं विद्यार्थियों में हर्ष और उत्साह का माहौल देखा गया। क्षेत्रवासियों ने विधायक राजेश कच्छप के प्रति आभार व्यक्त किया।मौके पर उपस्थित प्रमुख लोग संजय महतो, छोटेलाल महतो, प्रभु महतो, राजेश महतो, रिझु करमाली, मनरखन करमाली, बाबूलाल करमाली, सेवाराम महतो, अभिमन्यु महतो, रवि महतो, रेणू रेवी, बिरजमनी देवी, रेशमी कुमारी, सवित्री देवी, माही महतो सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित थे।
Related posts:

