Advertisements
Spread the love

झारखंड गवर्नमेंट टूल रूम में इंडिया स्किल्स प्रतियोगिता का आयोजन

Advertisements

Arjun Kumar Pramanik……✍️

नामकुम(रांची)। भारत सरकार के स्किल इंडिया मिशन के अंतर्गत झारखंड राज्य में इंडिया स्किल्स प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसका उद्देश्य युवाओं में कौशल विकास, नवाचार और प्रतिस्पर्धात्मकता को बढ़ावा देना है ताकि भारत को कुशल कारीगरी और तकनीकी उत्कृष्टता के क्षेत्र में वैश्विक पहचान मिल सके। झारखंड में इस प्रतियोगिता का आयोजन झारखंड कौशल विकास मिशन सोसाइटी (JSDMS) द्वारा किया जाता है। यह प्रतियोगिता जिला, राज्य, राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होती है, जिसमें राज्य स्तर पर चयनित प्रतिभागी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में झारखंड का प्रतिनिधित्व करते हैं। राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता का आयोजन राष्ट्रीय कौशल विकास निगम (NSDC) द्वारा कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय (MSDE) के मार्गदर्शन में किया जाता है। प्रतियोगिता में सीएनसी टर्निंग, सीएनसी मिलिंग, मैकेनिकल इंजीनियरिंग कंप्यूटर एडेड डिजाइन (M-CAD), वेल्डिंग, इलेक्ट्रिशियन, इलेक्ट्रॉनिक्स, आईटी, कुकरी सहित कई आधुनिक एवं पारंपरिक ट्रेड्स शामिल रहे। झारखंड सरकार टूल रूम सहित अन्य संस्थानों में आयोजित इस प्रतियोगिता के तहत झारखंड गवर्नमेंट टूल रूम, रांची में दिसंबर 2025 माह में सीएनसी टर्निंग, सीएनसी मिलिंग, M-CAD और वेल्डिंग से संबंधित प्रतियोगिताएं कराई गईं, जिसमें झारखंड के लगभग 35 संस्थानों के 250 प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में टूल रूम के प्रतिभागियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विभिन्न ट्रेड्स में शीर्ष स्थान प्राप्त किया। सीएनसी टर्निंग ट्रेड में रोहित कुमार, सुमित नारायण और अमृत कुमार, सीएनसी मिलिंग ट्रेड में अनिकेत साव, सुदेश महतो और यश महतो, मैकेनिकल इंजीनियरिंग कंप्यूटर एडेड डिजाइन (M-CAD) ट्रेड में सौरभ महतो, संतोष महतो और राहुल रंजन तथा वेल्डिंग ट्रेड में अनुज प्रजापति (एनटीपीसी मैती आईटीआई, बरकागांव), रोहित मुंडा (टूल रूम आईटीआई, गोला) और कुणाल कुमार (जिंदल आईटीआई, पतरातू) ने शीर्ष तीन स्थान प्राप्त किए। टूल रूम के प्राचार्य महेश कुमार गुप्ता ने प्रतियोगिता की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं युवाओं में कौशल विकास और प्रतिस्पर्धात्मकता की भावना को मजबूत करती हैं तथा प्रतिभागियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंच पर आगे बढ़ने का अवसर देती हैं। प्रतियोगिता को सफल बनाने में प्रो. विनय शर्मा, बटेश्वर प्रसाद, टूल रूम के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी आशुतोष मिश्रा, ट्रेनिंग इंचार्ज मंगल टोप्पो सहित फैकल्टी सदस्य पुर्नेंदु पंकज, राकेश कुमार, राहुल रंजन उरांव, संजीव रंजन, पूनम खलखो, विष्णु रजक, अनुपम बड़ा, लवकुश, टूल रूम आईटीआई गोला के विनीत लिंडा, एनटीपीसी मैती आईटीआई बरकागांव के नाथ श्री तथा जेवियर पॉलिटेक्निक रांची के सोना पॉल बड़ा का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

You missed

#दरभंगा #दरभंगा #चंपारण #भागलपुर #दहशत #आतंक #दंगा #नक्सल #लूट #संथाली #आदिवासी #हरिजन # पिछड़ी जाती News Uncategorized उत्पिड़न किसान कोडरमा कोयलांचल कोल्हान क्राइम खुटी गढवा गिरीडीह गुमला गोड्डा चतरा चाईबासा चोरी जमशेदपुर जरा हटके जामताड़ा झारखण्ड टेक्नोलॉजी दिल्ली दुमका दूर्घटना देवघर धनबाद पटना पलामू पश्चिम सिंहभूम पाकुड़ पूर्वी सिंहभूम प्रशासन - सुरक्षा बल बिज़नेस बिहार बिहार बोकारो भ्रष्टाचार/अराजकता राँची राजनीति राज्य राज्यसभा रामगढ़ लाइफस्टाइल लातेहार लोकसभा लोहरदग्गा विकास कार्य विधानसभा शहर शिक्षा व रोजगार शोकाकुल संथाल सरायकेला-खरसावाँ साहिबगंज सिमडेगा सुर्खियां स्वास्थ्य हजारीबाग

रांची : पंचायती राज का सपना धरातल में कहां तक सच हो पाया है ?