Advertisements

लोकसभा चुनाव को लेकर वाहन जमा कराने का दिया निर्देश…
सरायकेला:संजय मिश्रा : लोकसभा चुनाव को लेकर जिले भर से 762 वाहनों को चुनाव कार्य में लगाना है। इसके लिए वाहन कोषांग के नोडल पदाधिकारी सह जिला परिवहन पदाधिकारी ने निर्देश जारी करते हुए कहा कि दस मई को वाहनों का चुनाव के लिए अधिग्रहण किया जाना है।
सभी प्रकार के वाहन मालिकों को कहा गया है कि जिनके वाहन के लिए जिला परिवहन कार्यालय सरायकेला द्वारा अधिग्रहण पत्र दिया गया है। वे अपने अपने वाहनों को निर्धारित समय से काशी साहू महाविद्यालय में जमा कराएं। ससमय वाहन जमा नहीं करने की स्थिति में लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के सुसंगत धाराओं के तहत आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
