
जामा थाना क्षेत्र के महारो चौक पर चला सघन वाहन जांच सह जागरूकता अभियान

दुमका संवाददाता, मौसम गुप्ता
दुमका : जिले में लगातार बढ़ रही सड़क दुघर्टना के मद्देनजर शुक्रवार को जामा प्रखण्ड अंतर्गत महारो चौक पर एसआई उपेंद्र कुमार के नेतृत्व में सघन वाहन चेकिंग अभियान सह जागरूकता अभियान चलाया गया। वाहन चेकिंग के दौरान दो पहिया, चार पहिया वाहन की डिक्की, हेलमेट, सीटबेल्ट व वाहन में संदिग्ध वस्तुओं का निरीक्षण किया गया, साथ ही आम नागरिकों एवं वाहन चालकों को यातायात नियमों की विस्तार से जानकारी दी गई।
जामा थाना प्रभारी अजित कुमार ने बताया कि अभियान में 20 बाईक सवार का चालान काटा गया और सुरक्षित गति से वाहन चलाने, दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनने, चारपहिया वाहन चालकों को सीट बेल्ट लगाने तथा नशे की हालत में वाहन नहीं चलाने के लिए प्रेरित किया गया। जामा पुलिस ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा जांच का निर्देश दिया गया है और वाहन चेकिंग अभियान में जागरूकता लाना भी जरूरी है। उन्होंने बताया कि तेज रफ्तार वाहन चलाना और नशे में वाहन चलाना सड़क दुर्घटनाओं का प्रमुख कारण है, जिसे नियंत्रित कर ही दुर्घटनाओं में प्रभावी कमी लाई जा सकती है। नशे का सेवन कर वाहन चलाने से मना किया गया। नशे की हालत में गाड़ी नहीं चलाने का निर्देश दिया और कहा कि आप सभी लोग यातायात नियमों का पालन करें तथा दूसरों को भी इसके लिए जागरूक करें।
Related posts:

