Advertisements
Spread the love

कोयला, गिट्टी के साथ अन्य वाहनों के चालान और कागज़ातो की हुई जांच…

नोनिहाट -अक्षय मिश्रा

Advertisements

काठीकुंड के गोविंदपुर – साहिबगंज मुख्य मार्ग अंर्तगत काठीकुंड थाना क्षेत्र स्थित चंद्रपुरा के समीप सोमवार को अनुमंडल पदाधिकारी दुमका के निर्देशानुसार , काठीकुंड अंचलाधिकारी अमर कुमार के नेतृत्व में अंचल टास्कफोर्स द्वारा कोयला गाडियों के साथ अन्य सभी मालवाहक वाहनों की सघन जांच की गयी।जांच अभियान के क्रम में वाहनों के चालानों की जांच की गयी।इस संबंध में अंचलाधिकारी अमर कुमार ने बताया कि जांच के दौरान कुल 58 वाहनों के कागजात की जांच की गयी, जिसमे सभी के चालान सहित अन्य कागजात सही पाये गये।मौके पर आंचल निरीक्षक राजेश कुमार बाजपाई, उप निरीक्षक पिंटू सोरेन,काठीकुंड थाना से एएसआई राम प्रसाद पासवान के साथ पुलिस दल- बल मौजूद थे।आपको बता दे कि मुख्य पथ से हर रोज ओवरलोड गाड़ियां गुजरती है,प्रशासन भी समय समय पर जांच अभियान चलाती है,बावजूद इसके ओवरलोड गाड़ियों का परिचालन थमने का नाम नहीं ले रहा है। वही आंचल टास्क फोर्स के जांच अभियान के बाद भी ऐसी गाड़ियों का न पकड़ा जाना एक प्रश्नचिन्ह खड़ी करती है।

You missed

#दरभंगा #दरभंगा #चंपारण #भागलपुर #दहशत #आतंक #दंगा #नक्सल #लूट #संथाली #आदिवासी #हरिजन # पिछड़ी जाती News Uncategorized उत्पिड़न किसान कोडरमा कोयलांचल कोल्हान क्राइम खुटी गढवा गिरीडीह गुमला गोड्डा चतरा चाईबासा चोरी जमशेदपुर जरा हटके जामताड़ा झारखण्ड टेक्नोलॉजी दिल्ली दुमका दूर्घटना देवघर धनबाद पटना पलामू पश्चिम सिंहभूम पाकुड़ पूर्वी सिंहभूम प्रशासन - सुरक्षा बल बिज़नेस बिहार बिहार बोकारो भ्रष्टाचार/अराजकता राँची राजनीति राज्य राज्यसभा रामगढ़ लाइफस्टाइल लातेहार लोकसभा लोहरदग्गा विकास कार्य विधानसभा शहर शिक्षा व रोजगार शोकाकुल संथाल सरायकेला-खरसावाँ साहिबगंज सिमडेगा सुर्खियां स्वास्थ्य हजारीबाग

रांची : पंचायती राज का सपना धरातल में कहां तक सच हो पाया है ?