Spread the love

कुकड़ू बस स्टैंड निर्माण में गड़बड़ी उजागर, जिप अध्यक्ष ने दिए जांच के आदेश

Advertisements
Advertisements

रिपोर्टर – जगबंधु महतो

कुकड़ू : सरायकेला-खरसावां
जिला परिषद अध्यक्ष व उपाध्यक्ष ने कुकड़ू प्रखंड में संचालित विकास योजनाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान निर्माणाधीन आधुनिक बस पड़ाव की प्रगति और गुणवत्ता की जांच की गई। निरीक्षण में बस स्टैंड निर्माण कार्य में अनियमितताएं सामने आईं। मेसर्स राजो वाला इंटरप्राइजेज द्वारा बनाए जा रहे दुकान शेड भवन की दीवारों और दरवाजों में दरारें पाई गईं, जिससे निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठे। वहीं, कार्य की प्रगति भी संतोषजनक नहीं मिली।
इस पर जिप अध्यक्ष ने सख्त रुख अपनाते हुए संबंधित अभियंताओं को स्थल जांच कर जल्द रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रशासन ने संकेत दिया है कि जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी, जबकि क्षेत्र में विकास कार्यों की निगरानी लगातार जारी रहेगी।

You missed