Spread the love

बच्चा चोरी की अफवाह पर पुलिस सख्त, कांड्रा बाजार में चलाया जागरूकता अभियान

Advertisements
Advertisements

रिपोर्टर – जगबंधु महतो

कांड्रा : सरायकेला-खरसावां

पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी के निर्देशानुसार कांड्रा थाना प्रभारी द्वारा मंगलवार को कांड्रा बाजार क्षेत्र में बच्चा चोरी की अफवाहों को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान का उद्देश्य लोगों को अफवाहों से दूर रहने और किसी भी संदिग्ध सूचना की पुष्टि किए बिना उसे फैलाने से बचने के लिए प्रेरित करना था।

इस दौरान पुलिस टीम ने बाजार क्षेत्र के विभिन्न चौक-चौराहों पर जाकर लोगों से सीधे संवाद किया और उन्हें समझाया कि बच्चा चोरी जैसी अफवाहें समाज में भय और अस्थिरता पैदा करती हैं। साथ ही, आम नागरिकों से अपील की गई कि वे किसी भी अनजान व्यक्ति पर संदेह होने पर खुद कार्रवाई करने के बजाय तत्काल पुलिस को सूचना दें।

पुलिस द्वारा प्रमुख स्थानों पर जागरूकता पोस्टर भी चिपकाए गए, जिनमें स्पष्ट संदेश दिया गया है कि अफवाह फैलाना दंडनीय अपराध है। थाना प्रभारी ने कहा कि सोशल मीडिया या मौखिक रूप से फैल रही अपुष्ट खबरों पर ध्यान न दें और शांति बनाए रखें। पुलिस प्रशासन ने लोगों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि सतर्क रहें, लेकिन अफवाहों पर विश्वास न करें और किसी भी सूचना की पुष्टि के लिए पुलिस से संपर्क करें।

You missed