Advertisements
Spread the love

सरायकेला नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए जलेशा कवि ने किया नामांकन

Advertisements

 

गाम्हरिया संवाददाता – जगबंधु महतो

सरायकेला : सरायकेला नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के लिए जलेशा कवि ने गुरुवार को जिला मुख्यालय स्थित निर्वाचन का में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन के बाद उन्होंने खुद को जनता का उम्मीदवार बताते हुए कहा कि वे किसी राजनीतिक दल से नहीं, बल्कि सीधे जनता के समर्थन से चुनाव मैदान में उतरे हैं। उन्होंने बताया कि वे पूर्व में नगर निकाय में उपाध्यक्ष सदस्य रह चुके हैं और नगर प्रशासन की कार्यप्रणाली से भली-भांति परिचित हैं।
जलेशा कवि ने कहा कि वर्ष 2013 में म्यूनिसिपल एक्ट लागू होने के बाद केंद्र और झारखंड सरकार से नगर पंचायत को विकास कार्यों के लिए फंड मिलता है, लेकिन पिछले कुछ वर्षों से इस फंड का बड़े पैमाने पर दुरुपयोग हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि टाउन हॉल के नाम पर कुछ वर्ष पहले इसमें 7 से 8 लाख रुपये खर्च किए गए, जबकि आम जनता को इसका कोई ठोस लाभ नहीं मिला।
उन्होंने कहा कि सरायकेला जैसे छोटे शहर में लोगों की आय के साधन सीमित हैं, ऐसे में साधारण जनता के लिए मात्र 50 हजार रुपये की राशि निर्धारित करना बेहद पीड़ादायक है। साथ ही उन्होंने दावा किया कि कई विकास कार्यों में गंभीर अनियमितताएं सामने आई हैं।
जलेशा कवि ने बस स्टैंड और बिरसा मुंडा स्टेडियम निर्माण का उदाहरण देते हुए कहा कि करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद आज तक बस स्टैंड से किसी भी वाहन का नियमित परिचालन नहीं हो रहा है। वहीं बिरसा मुंडा स्टेडियम के निर्माण में करीब आठ करोड़ रुपये खर्च किए गए, लेकिन इसमें भी ठेकेदारों और प्रशासनिक स्तर पर अनियमितताएं बरती गईं और सरकारी राशि का बंदरबांट किया गया।
उन्होंने घोषणा की कि यदि वे चुनाव जीतते हैं तो प्रत्येक वार्ड में जनता के साथ बैठक कर उनकी राय से विकास योजनाएं तैयार करेंगे और उसी के अनुसार कार्यों को पारित कराएंगे। उन्होंने कहा कि यह जनता का पैसा है, जो कर के रूप में सरकार के पास जाता है और जनता के विकास के लिए आता है, लेकिन इसके दुरुपयोग से सरायकेला की जनता भली-भांति अवगत है।
जलेशा कवि ने स्पष्ट किया कि वे किसी भी राजनीतिक दल से नहीं जुड़े हैं, लेकिन सरायकेला के हित में कार्य करने वाली हर पार्टी और हर व्यक्ति का वे स्वागत करेंगे।

You missed