Advertisements
Spread the love

अच्छे कर्म सेवक ट्रस्ट के द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन, 105 यूनिट रक्त संग्रह महिलाओं में भी उत्साह देखी गई…

जमशेदपुर- (सुदेश कुमार ) अच्छे कर्म सेवक ट्रस्ट के बैनर तले चतुर्थ रक्तदान शिविर का जमशेदपुर ब्लड बैंक में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था के प्रमुख सीए चंदन खंडेलवाल ने भारतमाता के तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर और दीपप्रज्वलित कर किया । भीषण गर्मी के बावजूदं कुल 105 यूनिट रक्त का संग्रह किया गया। रक्तदान में पुरूषों के अपेक्षाकृत महिलाओं काफी उत्साह देखा गया ।

Advertisements

इस मौके पर रक्तदान करने वाले रक्त दाताओं का मनोबल बढ़ाते हुए अच्छे कर्म सेवक ट्रस्ट के प्रमुख सीए चंदन खंडेलवाल ने कहा कि मानव सेवा से बढ़ कर दूसरी कोई सेवा नहीं है, रक्तदान महादान है, इससे बड़ा कोई दान नहीं।इस मौके पर जमशेदपुर ब्लड बैंेक की ओर से सभी रक्त दाताओं को प्रमाण पत्र एवं यादगार के तौर पर गिफ्ट देकर सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है कि इस भीषण गर्मी में भी रक्त दाताओं के मनोबल में कोई कमी देखने को नहीं मिली।

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से संस्था के सदस्य सीए महेश कुमार,धीरज सावा, सीए चंदन खंडेलवाल, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जमशेदपुर महानगर सह संघचालक भास्कर जी, महानगर कार्यवाह रविंद्र नारायण जी,सह महानगर कार्यवाह मृत्युंजय जी, अमित जी,संतोष साहू,उत्तम शर्मा,वायु सिंगोदिया, गौरव खंडेलवाल,उत्तम शर्मा,गोपाल कृष्ण गौतम,राजकुमार मित्तल,उमेश पांडेय,विजय कुमार,महेश साहू,शिवनाथ शर्मा,सत्यानंद जी सहित अन्य उपस्थित हुए।

You missed

#दरभंगा #दरभंगा #चंपारण #भागलपुर #दहशत #आतंक #दंगा #नक्सल #लूट #संथाली #आदिवासी #हरिजन # पिछड़ी जाती News Uncategorized उत्पिड़न किसान कोडरमा कोयलांचल कोल्हान क्राइम खुटी गढवा गिरीडीह गुमला गोड्डा चतरा चाईबासा चोरी जमशेदपुर जरा हटके जामताड़ा झारखण्ड टेक्नोलॉजी दिल्ली दुमका दूर्घटना देवघर धनबाद पटना पलामू पश्चिम सिंहभूम पाकुड़ पूर्वी सिंहभूम प्रशासन - सुरक्षा बल बिज़नेस बिहार बिहार बोकारो भ्रष्टाचार/अराजकता राँची राजनीति राज्य राज्यसभा रामगढ़ लाइफस्टाइल लातेहार लोकसभा लोहरदग्गा विकास कार्य विधानसभा शहर शिक्षा व रोजगार शोकाकुल संथाल सरायकेला-खरसावाँ साहिबगंज सिमडेगा सुर्खियां स्वास्थ्य हजारीबाग

रांची : पंचायती राज का सपना धरातल में कहां तक सच हो पाया है ?