Advertisements
Spread the love

जमशेदपुर : सैनिक को जेल भेजे जाने के मामले में डीजीपी ने कोल्हान डीआईजी को दिए जांच के आदेश…

दीप सागर… ✍️

Advertisements

जमशेदपुर : जुगसलाई थाना में बागबेड़ा निवासी सैनिक सूरज राय और उनके चचेरे भाई विजय राय के साथ की गई अभद्रता, मारपीट और जेल भेजने के मामले की उच्च स्तरीय जांच होगी। डीजीपी अनुराग गुप्ता ने बुधवार को इस घटना की जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने कोल्हान डीआईजी मनोज रतन चौथे को निर्देश दिया है कि वह पूरे मामले की जांच करें। जांच के दौरान जो भी पुलिसकर्मी दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

“सैनिक को जेल भेजना दुखद, पुलिस आर्मी यूनिट को सौंपे” – डीजीपी

डीजीपी ने इस घटना पर नाराजगी जताते हुए कहा कि देश के सैनिक को जेल भेजा जाना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। ऐसा नहीं होना चाहिए। अगर कोई सैनिक कानून का उल्लंघन करता है, तो पुलिस को चाहिए कि वह नजदीकी आर्मी यूनिट को इसकी सूचना दे और सैनिक को उनके सुपुर्द कर दे। सेना अपने नियमों के तहत सैनिक के खिलाफ उचित कार्रवाई करेगी।

अखनूर में हवलदार के पद पर तैनात हैं सूरज राय
सूरज राय कश्मीर के अखनूर में सेना में हवलदार के पद पर तैनात हैं। उनके चचेरे भाई विजय राय के साथ हुई घटना को लेकर परिजनों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

परिजनों के अनुसार, जुगसलाई थाना की गाड़ी चलाने वाले युवक छोटू से विजय राय का विवाद हुआ था। 14 मार्च को पुलिस ने विजय राय को पूछताछ के लिए थाना बुलाया। सूरज राय को जब इस बारे में पता चला, तो वह भी उनके साथ गए। आरोप है कि सूरज राय को देखते ही पुलिसकर्मी आगबबूला हो गए और उनके साथ अभद्रता करने लगे।

थाने में की गई मारपीट, फिर भेजा जेल :

परिजनों का आरोप है कि सूरज राय के साथ थाने में मारपीट की गई और बाद में बिना उचित कारण बताए उन्हें और विजय राय को जेल भेज दिया गया। हालांकि, मंगलवार को सूरज राय को जमानत मिल गई है और वह जेल से बाहर आ गए हैं।

इस घटना के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली पर चर्चा होने लगी हैं। आम लोग पैनी नजर पुलिस की इस जांच में बनाए हुए हैं ।‌ चुंकी मामले की जांच में महकमे के आलाधिकारी शामिल हैं, इसलिए सच्चाई तक पहुंच ने की उम्मीद आम लोग लगाए बैठें हैं ।‌ अब देखना है कि, दुध का दुध और पानी का पानी अलग करनै में कामयाब हो पाता कि नहीं ?

You missed

#दरभंगा #दरभंगा #चंपारण #भागलपुर #दहशत #आतंक #दंगा #नक्सल #लूट #संथाली #आदिवासी #हरिजन # पिछड़ी जाती News Uncategorized उत्पिड़न किसान कोडरमा कोयलांचल कोल्हान क्राइम खुटी गढवा गिरीडीह गुमला गोड्डा चतरा चाईबासा चोरी जमशेदपुर जरा हटके जामताड़ा झारखण्ड टेक्नोलॉजी दिल्ली दुमका दूर्घटना देवघर धनबाद पटना पलामू पश्चिम सिंहभूम पाकुड़ पूर्वी सिंहभूम प्रशासन - सुरक्षा बल बिज़नेस बिहार बिहार बोकारो भ्रष्टाचार/अराजकता राँची राजनीति राज्य राज्यसभा रामगढ़ लाइफस्टाइल लातेहार लोकसभा लोहरदग्गा विकास कार्य विधानसभा शहर शिक्षा व रोजगार शोकाकुल संथाल सरायकेला-खरसावाँ साहिबगंज सिमडेगा सुर्खियां स्वास्थ्य हजारीबाग

रांची : पंचायती राज का सपना धरातल में कहां तक सच हो पाया है ?