Advertisements
Spread the love

पेयजल मंत्री मिथलेश ठाकुर के ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय की छापेमारी जारी, 11 सदस्यों की पहुंची टीम…

जमशेदपुर (दीप पोल ) : राज्य के पेयजल मंत्री मिथलेश ठाकुर उर्फ़ मुन्रुठाकुर के ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय (इडी) की छापेमारी जोर-शोर से जारी है। छापामारी की इस कार्रवाई के तहत मंत्री से जुड़े कई अधिकारियों और उनके करीबियों के आवासों पर भी छानबीन हो रही है। इस दौरान रांची, जमशेदपुर और चाईबासा के करीब 20 से अधिक स्थानों पर छापेमारी की जा रही है।

Advertisements

पश्चिम सिंहभूम जिले के चाईबासा स्थित अमला टोला में एक्सिस बैंक के पास मंत्री के भाई विनय कुमार ठाकुर के आवास पर छापा मारा गया, साथ ही चाईबासा सदर बाजार में चावल कारोबारी वेदांत खिरवाल और जमशेदपुर के बारीडीह विजया गार्डेन में स्थित दो डुप्लेक्स पर भी छानबीन की गई है।

प्रवर्तन निदेशालय ने इन सभी स्थानों को सील कर जांच प्रक्रिया शुरू कर दी है। कई जगहों पर मकान बंद पाए गए, जिसके बाद ताले तोड़कर जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि इस कार्रवाई के दौरान कई बेनामी निवेश के सुराग मिले हैं। साथ ही, पेयजल विभाग में हुए कथित भ्रष्टाचार से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां भी इडी को प्राप्त हुई हैं।

सूत्रों के अनुसार, यह छापेमारी अभी भी जारी है और इसके तहत कई और अहम जानकारियां मिलने की संभावना जताई जा रही है।

You missed