Spread the love

जमशेदपुर  : सोनारि में भय के साए में जी रहा परिवार, बिल्डर पर जबरन मकान खाली कराने और मारपीट का आरोप

रिपोर्ट : दीप पाल 

Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : सोनारी थाना अंतर्गत नया लाइन निवासी चंपा देवी का परिवार भय के साए में जीने को मजबूर है। इलाके के एक बड़े बिल्डर पर मकान खाली कराने के लिए मारपीट और धमकी देने का आरोप लगा है।

चंपा देवी और उनके पति धनेश्वर सिंह का कहना है कि बिल्डर शैलेश जैन उर्फ शेरू, दर्शन जैन और बसंत अग्रवाल लगातार उन पर घर खाली करने का दबाव बना रहे हैं। आरोप है कि 26 फरवरी को आरोपी जबरन घर में घुसे, जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया और शैलेश जैन ने चंपा देवी का हाथ पकड़कर खींचा। जब उनके पति धनेश्वर सिंह बचाने आए तो उनकी पिटाई की गई और गला दबाने की भी कोशिश की गई।

परिवार का दावा है कि बिल्डर ने फर्जी दस्तावेज और फर्जी बिक्रीनामा तैयार कर लिया है और जबरन कोर्ट के कागजातों पर हस्ताक्षर कराने का दबाव डाल रहा है। आज बिल्डर के गुर्गों ने मकान पर जबरन आकर दीवार तोड़ दी और निर्माण सामग्री गिरा दी।

पुलिस और प्रशासन से लगाई न्याय की गुहार

डरी-सहमी चंपा देवी ने सोनारी पुलिस, माननीय उपायुक्त, वरीय पुलिस अधीक्षक, अनुमंडल पदाधिकारी और अनुसूचित जनजाति आयोग को लिखित शिकायत देकर न्याय और सुरक्षा की मांग की है।

परिवार का कहना है कि मकान टाटा स्टील से उनके दादा ससुर के नाम पर आवंटित पुश्तैनी संपत्ति है, जिसे जबरन हथियाने की साजिश की जा रही है। बेटा, जो नौवीं कक्षा की परीक्षा दे रहा है, मानसिक तनाव में है और घर से बाहर निकलने में भी डर रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है, लेकिन पीड़ित परिवार जल्द से जल्द न्याय की गुहार लगा रहा है।

You missed