Advertisements
Spread the love

महिला के साथ दुष्कर्म मामले में गुरमुख सिंह गुखे को मर्सी अस्पाताल के 7 नं0 वार्ड से गिरफ्तार कर जेल भेजा …

Jamshedpur :  जमशेदपुर के कदमा निवासी महिला के साथ दुष्कर्म और अप्राकृतिक यौनाचार करने के आरोपी पूर्व सीजीपीसी प्रधान गुरमुख सिंह मुखे को पुलिस ने शुक्रवार दोपहर मर्सी अस्पताल के बेड नंबर 7 से उस वक्त गिरफ्तार किया जब वह अपना इलाज कराने के लिए अस्पताल में भर्ती हुआ था. मुखे की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने कागजी प्रक्रिया पूरी करते हुए उसे जेल भेजने की तैयारी कर रही है. पुलिस ने मुखे का मेडिकल करवाकर उसे कोर्ट में प्रस्तुत किया.

Advertisements

इलाज करवाने के लिए गुरुवार को ही एडमिट हुआ था मुखे :

कदमा थाना परिसर में रामनवमी की तैयारी को लेकर बैठक चल रही थी. इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली की मुखे मर्सी अस्पताल में भर्ती है. बिना किसी देर के पुलिस मर्सी अस्पताल के लिए रवाना हुई और मुखे के अस्पताल के मेल वार्ड से बेड नंबर 7 से गिरफ्तार कर लिया. मुखे की गिरफ्तारी नहीं होने से पुलिस कभी भी उसके घर की कुर्की कर सकती थी.

5 नवंबर को की थी शिकायत :

5 नवंबर 2022 को जमशेदपुर के कदमा उलियान निवासी एक महिला ने सीजीपीसी प्रधान गुरमुख सिंह मुखे पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था. महिला ने पुलिस को बताया था कि वह दो बच्चों की मां है और उसके पति विदेश में रहते हैं. महिला पारिवारिक विवाद सुलझाने के लिए बीते दिनों सीजीपीसी कार्यालय गई थी. महिला गुरमुख सिंह मु्खे से मिली, जिसके बाद मुखे ने समझौता कराने की बात कही. 3 नवंबर की दोपहर 1रू30 बजे मुखे उनके कदमा स्थित आवास आया था. वहां उसके साथ छेड़खानी करते हुए पिस्टल की नोक पर दुष्कर्म किया. घटना के वक्त छोटा बेटा घर पर ही था. महिला के पास घटना का पूरा वीडियो भी है, जिसे उसने पुलिस के समक्ष प्रस्तुत किया था.

You missed