Advertisements
Spread the love

बहरागोड़ा के शालदोहा में चल रहे हरिनाम संकीर्तन में जमशेदपुर सांसद विद्युत वरण महतो हुए शामिल

 (देवाशीष नायक) बहरागोड़ा प्रखंड के पाथरा पंचायत अंतर्गत शालदोहा गांव में सोलह प्रहर हरिनाम संकीर्तन का आयोजन किया गया. इस अवसर पर गुरुवार को जमशेदपुर सांसद विद्युत बरण महतो हरिनाम संकीर्तन में शामिल पहुंचे. इस दौरान सांसद श्री महतो ने श्री राधा-कृष्ण के श्रीचरणों में मत्था टेक कर क्षेत्रवासियों के सुखद एवं मंगलमय जीवन के लिए कामना किया. इस अवसर पर कमिटी के सदस्यो ने सांसद विद्युत वरण महतो को अंग वस्त्र देकर स्वागत किया. इस मौके पर पूर्व भाजपा ग्रामीण जिला अध्यक्ष दिनेश साव, बरसोल महामंत्री कमल कांत सिंह, प्रबीर कुमार भोल, चिन्मय नायक, संजय महतो, जतिन बेरा, बारीन दे, राजेश बेरा, प्रबीर जाना, पंचानन नायक, शुभेंदु भोल, छोटो विद, अलोक भोल, प्रणब भोल, शुभम भोल समेत अन्य ग्रामीण उपस्थित थे.

You missed

जमशेदपुर : भारतीय सैन्यों के सौर्य पराक्रम और आपरेशन सिंदूर के सम्मान में नारी शक्ति ने सिन्दूर यात्रा निकाली…