Advertisements
Spread the love

मानगो थाना प्रभारी को 25 हजार घूस लेते एसीबी ने किया

गिरफ्तार मामले की कर रही है पूछताछ…..

जमशेदपुर । मानगो थाना प्रभारी राजीव रंजन कुमार को 25 हजार घूस लेते भ्रष्‍टाचार नि‍रोधक ब्‍यूरो (एसीबी) की टीम ने गिरफ्तार किया । इंटक के राष्ट्रीय सचिव बलदेव सिंह ने इस संबंध में शि‍कायत की थी। इस बारे में इंटक के राष्‍ट्रीय सचिव ने बताया कि उनकी बाइक की कुछ दिनों पहले टक्कर हो गई थी। दूसरे पक्ष ने इस बाबत थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद उन्होंने कोर्ट से जमानत ले ली थी।
बलदेव सिंह के मुताबिक जमानत हो जाने के बाद भी थाना प्रभारी राजीव रंजन कुमार उसने 50 हजार की मांग कर रहे थे। इसके बाद 25 हजार रुपये देने की बात हुई। फिर उन्‍होंने इस मामले की शिकायत एसीबी से की।
इसके बाद एसीबी ने मामले की पुष्टि की। फिर थाना प्रभारी की गिरफ्तारी की रणनीति तैयार की। फिलहाल एसीबी की टीम थाना प्रभारी को सोनारी स्थित कार्यालय ले गई है। वहां उनसे पूछताछ की जा रही है।

Advertisements

You missed