Advertisements
Spread the love

ठगी का मामला…

Advertisements

नकली सीबीआई बनकर ठेकेदार से

लाखों रूपये के जेवरात लेकर फरार..

जमशेदपुर DEEP :  शहर में ठगी का एक और हैरान करनेवाला मामला सामने आया है. घटना कदमा थाना क्षेत्र के डीबीएमएस स्कूल के पास का है. अपराधियों ने खुद को सीबीआई अधिकारी बताते हुए एक ठेकेदार से लाखों के गहने उतरवा के लिए और फिर चकमा देकर फरार हो गए. मामला सामने आने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है.

आपको बता दे कि जानकारी के अनुसार कदमा के रामजनमनगर के रहनेवाले रेशमी रंजन राय अपनी गाड़ी से कहीं जा रहे थे. वे पेशे से ठेकेदार है. वे जैसे ही डीबीएमएस स्कूल के पास पहुंचे कि पीछे से एक दोपहिया गाड़ी में दो लोग वहां पहुंचे और ठेकेदार का गाड़ी रोकवाया. उनमें से एक ने खुद को सीबीआई अधिकारी बताया, जबकि गाड़ी पर पीछे बैठे व्यक्ति के पास हथियार था. वह आगे वाले को सर बोलकर संबोधित कर रहा था.

उसी बीच खुद को सीबीआई अधिकारी बतानेवाले व्यक्ति ने ठेकेदार को कहा कि इतना गहना पहनकर कहां जा रहे है. कहीं लूटपाट हो गया, तो आखिर पुलिस के पास ही आना होगा. इस तरह की बातें कर दोनों लोगों ने ठेकेदार को अपने झांसे में ले लिया. उसके बाद एक रुमाल में गहना रखवाते हुए थाना चलने को कहा. फिर ठेकेदार को चकमा देकर दोनों गाड़ी से फरार हो गएं. उसके बाद ठेकेदार रेशमी रंजन राय को समझ आ गया कि उनके साथ धोखाधड़ी हुई है. मामला थाना पहुंचने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. घटना को अंजाम देने के आरोपी वाहन समेत पास लगे सीसीटीवी कैमरे में भी दिख रहे हैं. आगे पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

You missed