Advertisements
Spread the love

सुंदरनगर के एक कार से गो-मांस

हुआ बरामद, तस्कर फरार होने में

सफल…

जमशेदपुर Deep : सुंदरनगर थाना छेत्र में पुलिस को गो मांस के तस्करी होने का पता चलने पर जब पुलिस घटना स्थल पहुंची तब तक तस्कर कार छोड़कर फरार हो गए. आपको बता दे की रविवार को सुंदरनगर पुलिस को एक गुप्त सूचना प्राप्त हुई की भुरीडीह रेलवे फाटक के पास गो तस्कर द्वारा एक कार में गो मांस रखे होने की जानकारी मिली. गुप्त सूचना पर जब सुंदरनगर पुलिस ने भुरीडीह रेलवे फाटक के पास पहुंची तब कार सवार चालक व अन्य तस्कर मौके से फरार हो गए. पुलिस ने कार को जब्त कर उसमें रखे गो मांस को बरामद कर लिया. घटना के संबंध में सुंदरनगर थाने के एएसआई धीरेन्द्र नारायण सिंह के बयान पर कार, कार चालक व एक अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है. सुंदरनगर पुलिस कार के नंबर के आधार पर कार के मालिक का खोज कर रही है.

Advertisements