Advertisements
Spread the love

इंटर की पढ़ाई को लेकर व्याप्त असमंजस को शीघ्र दूर करे सरकार: डॉ दिनेशानंद गोस्वामी

संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
जमशेदपुर महिला महाविद्यालय के इंटर संकाय के शिक्षकों ने भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी से उनके बिष्टुपुर स्थित आवास पर मिलकर कॉलेज में इंटर की पढ़ाई जारी रखने हेतु सहायता करने का आग्रह किया. इस दौरान डॉ दिनेशानंद गोस्वामी ने सरकार से इंटर की पढ़ाई को लेकर व्याप्त असमंजस को शीघ्र दूर करने की मांग की है. उन्होंने कहा कि राज्य के विश्वविद्यालयों ने सभी अंगीभूत कॉलेजों को इस शैक्षणिक सत्र से इंटर में नामांकन न लेने का निर्देश दिया है. अर्थात इस वर्ष से अंगीभूत कॉलेजों में इंटर की पढ़ाई नहीं होगी. इंटर की पढ़ाई बंद होने से कॉलेजों में इंटर द्वितीय वर्ष की पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों का क्या होगा. मैट्रिक की परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले 4 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं के इंटर में अध्ययन हेतु सरकारी विद्यालयों में न तो पर्याप्त शिक्षकों की नियुक्ति हुई है और न ही पर्याप्त आधारभूत संनचनायें विकसित हुई है. वहीं अंगीभूत कॉलेजों के इंटर संकायों में वर्षों से पढ़ाने वाले निविदा पर नियुक्त हजारों शिक्षकों का भाग्य अधर में लटक जायेगा. इंटर की पढ़ाई को डिग्री कॉलेजों से डिलिंक करने के पूर्व सरकार ने स्कूलों में इंटर के पढ़ाई की समूचित व्यवस्था नहीं की. इंटर में दाखिले के लिए राज्य भर के विद्यार्थी एवं अभिभावक खासा परेशान हैं. 20 दिनों से अधिक समय बीते मैट्रिक का रिजल्ट प्रकाशित होने के बावजूद इंटर की पढ़ाई को लेकर सरकार ने कोई ठोस व्यवस्था नहीं किया.

Advertisements