जमशेदपुर के सीओ पर मारपीट और
जाति सूचक शब्द प्रयोग करने का
लगा आरोप……
जमशेदपुर Deep : पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) के सीओ अमित कुमार श्रीवास्तव पर सरजम टोला के रहने वाले व्यक्ति मनको हेंब्रम ने मारपीट करने और जाति सूचक शब्द का प्रयोग करने का आरोप लगाया है. मनको हेंब्रम ने बताया कि वह किसी काम से सीओ ऑफिस गए थे. तभी उसके साथ गाली गलौज करते हुए जाति सूचक शब्द का प्रयोग किया गया. मनको हेंब्रम आदिवासी समाज से हैं. घटना 29 अप्रैल की है. पुलिस ने मामले की प्राथमिकी दर्ज कर ली है. इस घटना की जांच डीएसपी फैज अकरम करेंगे.. सोमवार को मामले की जांच शुरू कर दी गई है. थाना प्रभारी परसुडीह का कहना है कि मामला चुनाव से संबंधित है. इस संबंध में सीओ अमित कुमार श्रीवास्तव से भी बात की गई. लेकिन उन्होंने कोई भी जानकारी देने से मना कर दिया.
Advertisements

Advertisements

Related posts:
Chandil : ड्राइवर ने 28 लाख के ट्रक को चोरी कर 1 लाख 43 हजार में बेचा , 48 घंटों में कपाली पुलिस ने...
जमशेदपुरःसावधान रहें सतर्क रहें, भटके हुए तेंदुआ के रेस्क्यू में वन विभाग की टीम को सहयोग करें...
SARAIKELA : जिला बार एसोसिएशन चुनाव: लगातार तीसरी बार अध्यक्ष बने प्रभात कुमार; देवाशीष ज्योतिषी बने...

