Spread the love

 

स्व० नागेंद्र तिवारीजी की

द्वितीय पुण्यतिथि पर

स्कूल के 100 बच्चों के

बीच स्कूल बैंग,पाठ्य

सामग्रियों,खेल सामग्री का

वितरण किया गया ……

जमशेदपुर : गुरुदेव स्व० नागेंद्र तिवारी,पूर्व प्रशासनिक पदाधिकारी,झारखंड सरकार, उनके द्वितीय पुण्यतिथि के अवसर पर आज दिनांक 12 जुलाई को नव प्राथमिक विद्यालय,बाबुडीह,लाल भट्टा, भुइयांडीह के सभी 100 बच्चों के बीच स्कूल बैंग,पाठ्य सामग्रियों,खेल सामग्री का वितरण किया गया।

उल्लेखनीय है कि झारखंड प्रशासनिक सेवा के प्रशासनिक पदाधिकारी स्व नागेंद्र तिवारी का बीते वर्ष-2020 आकस्मिक निधन हो गया था एक कुशल तथा संवेदनशील प्रशासनिक पदाधिकारी का जीवन काफी संघर्षपूर्ण रहा,बावजूद इसके अपनी लग्न और मेहनत की बदौलत काफी आगे बढ़े तथा जरूरतमंद और संघर्षशील बच्चों के मसीहा बनकर उभरे। उनका उद्देश्य हर एक बच्चे के हाथ किताब हो जिसे लेकर शहर के बच्चों को निशुल्क विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराते थे।

विद्यार्थियों के बीच लोकप्रिय गुरुदेव बाबा नागेंद्र तिवारी के लगभग 500 छात्र-छात्रा विभिन्न सरकारी/गैर सरकारी नौकरियों में नियोजित हैं।झारखंड प्रशासनिक सेवा में आने के उपरांत अविवाहित रहे स्वर्गीय तिवारी अपने वेतन का अधिकांश हिस्सा जरूरतमंद छात्र-छात्राओं को देते थे।साथ ही शैक्षणिक सहयोग भी करते रहते थे। आज के उनकी स्मृति कार्यक्रम के आरंभ में नव प्राथमिक विद्यालय, बाबुडीह,लाल भट्टा, भुइयांडीह के छात्र-छात्राओं और शहर के बुद्धिजीवियों,उनके शिष्य ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।


आज के कार्यक्रम को सफल बनाने में सुरेंद्र तिवारी,राकेश साहू,शंकर तिवारी,गौतम साहू,दामू बिरुली, संदीप रॉय,संतोष साहू,सोनू तिवारी,उमाशंकर प्रसाद,सत्यनारायण साहू, राजेश साव,वीरेंद्र कुमार,रंजन कुमार,सुनील तिवारी,किशोर सिंह,राकेश साहू,सहित अन्य लोगों ने सहयोग किया

Advertisements

You missed