Spread the love

डिमना डैम के समीप जुआ खेल रहे आठ लोगों को पुलिस ने

किया गिरफ्तार…

(चार बाइक और दो कार समेत नकद भी किया गया जब्त)

जमशेदपुर DEEP : बोडाम थाना अंतर्गत हलुदबानी टीओपी के पास डिमना डैम के किनारे छापेमारी कर पुलिस ने छापेमारी करते हुए जुआ खेल रहे आठ लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने मौके पर खड़ी चार बाइक और दो बाइक समेत 12,600 रुपए नकद और जुआ में इस्तेमाल होने वाले ताश के पत्ते भी बरामद किए. पुलिस सभी को थाने ले आई जहां से कागजी कार्रवाई पूरी करते हुए सभी को जेल भेज दिया गया है.

Advertisements
Advertisements

गिरफ्तार किए गए आरोपियों में गोलमुरी थाना क्षेत्र के केबुल टाउन निवासी लखन लाल व हेमराज साहू, कदमा भाटिया बस्ती निवासी अमित प्रसाद, बारीडीह के धनजी जायसवाल पिता, सीतारामडेरा के कल्याण नगर निवासी रामकृष्ण सेठ, भुइयांडीह निवासी गुनु रॉकी, टीचर्स कॉलोनी, मानगो निवासी रवि मंडल एवं चांडिल थाना क्षेत्र के गौसनगर निवासी मोहर्रम अली शामिल हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि जमशेदपुर समेत बाहर से आने वाले लोग अक्सर डिमना लैक के किनारे आकर शराब का सेवन करते हैं और अड्डेबाजी करते हैं. इसके कारण यहां आने वाले सैलानियों को कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ता है. पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई से आमलोगों को राहत महसूस हो रही है.

थाना प्रभारी धनंजय बैठा ने अवैध धंधा चलाने वालों को भी खुली चुनौती दी है. उन्होंने कहा कि अवैध धंधा करने वाले खुद ही धंधे को बंद कर दे नही तो पुलिस कार्रवाई कर उन्हे बंद करवा देगी.

You missed