Advertisements
Spread the love

साई मानवसेवा ट्रस्ट ने 51 बच्चों में बाँटे उपहार……

जमशेदपुर :  साई मानवसेवा ट्रस्ट की महिला ईकाई की ओर से नवरात्रि के अवसर पर बच्चों के बीच उपहार बाटें गए.इस संदर्भ में जानकारी देते हुए महिला ईकाई की संरक्षक समाजसेवी साईभक्त पूनम लाल ने बताया कि नवरात्रि के शुभ अवसर पर रामनगर साई मंदिर के बाद गोलपहाडी़ के आस-पास के 51 बच्चों को भोजन,मिठाई,फ्रूटी,पेन और पेंसिल बाँटे गये हैं.श्रीमती लाल ने बताया कि पिछले दिनों रामनगर साई मंदिर में ट्रस्ट की ओर से बच्चों को उपहार बाँटे गए थे इस बार यह कार्यक्रम गोलपहाडी़ क्षेत्र में आयोजित किया गया है.
महिला ईकाई की कार्यकारी अध्यक्ष नीतू दूबे ने कहा कि ट्रस्ट द्वारा आज दशहरा के अवसर पर पुनः गोलपहाडी़ क्षेत्र में बच्चों के बीच सामग्री का वितरण किया गया.उन्होंने बताया कि ट्रस्ट द्वारा इस वर्ष वृद्धापेंशन और मैडिकल कैंप भी लौहनगरी और सरायकेला की विभिन्न बस्तियों में लगाए जाएंगे.

Advertisements

You missed