Advertisements
Spread the love

श्रीश्री दुर्गा पूजा समिति कोलाबीरा में नौबीं पुजा के रात्रि में रंगारंग डांस कार्यक्रम का आयोजन, जिला पाषद् शंभू मंडल ने फिता काटकर किया कार्यक्रम का शुभारंभ…..

नवरात्रि के आखिरी दिन श्रद्धालुओं ने हवन के बाद मां दुर्गा के अलग-अलग स्वरूपों की

पूजा अर्चना कर पुण्य प्राप्त किया। साथ ही रात्रि जागरण के दौरान विभिन्न रंगारंग

कार्यक्रम का भी किया गया आयोजन …..

सरायकेला /कोलाबीरा : जिले के कोलाबीरा के दुर्गा पूजा कमिटी के द्वारा पूजा का आयोजन किया गया । श्रद्धालुओं नवरात्रि के प्रथम पुजा के शुरूआत धूमधाम की । ठीक उसी प्रकार से नवरात्रि के आखिरी दिन श्रद्धालुओं ने हवन के बाद मां दुर्गा के अलग-अलग स्वरूपों की पूजा अर्चना कर पुण्य प्राप्त किया। नवरात्र के आखिरी दिन मंगलवार को मां देवी के नौवें स्वरूप की पूजा का समापन किया गया । समापन के साथ रात्रि जागरण के दौरान कोलाबीरा दुर्गापूजा समिति के द्वारा रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गयाा । इस कार्यक्रम का शुभारंभ गम्हरिया 13 के जिला परिषद् शंभु मंडल ने फिता काटकर किया । जमशेदपुर के सुप्रसिद्ध डांस ग्रुप रहहु के द्वारा रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुत किया गया । वही कार्यक्रम का आनन्द दर्शकों ने लिया ।

Advertisements

 

You missed