Advertisements
Spread the love

सिदगोड़ा पुलिस ने 8 लोगों को बड़ी धटना को अंजाम देने की

योजना बनाते हुये गिरफ्तार किया…..

जमशेदपुर ( आलोक पाण्डे) जमशेदपुर जिला के सिदगोड़ा थाना अर्न्तगत 10 नंबर बस्ती कृष्णा रोड स्थित एक मकान में 8 से 9 की संख्या में एकत्र होकर बड़ी योजना बना रहा था । जिसकी सूचना सिदगोड़ा थाना को मिली। घटना का सत्यापन और छापामारी की गई । उक्त मकान के बाहर वाले कमरे के पास जब छापामारी दल पहुँची तो देखा गया कि 06 लोग मिलकर शराब, सिगरेट, हुक्के का सेवन कर पार्टी मना रहे थे। पुलिस दल को देखते ही वे लोग भागने का प्रयास करने लगे परंतु पुलिस दल की तत्परता एवं त्वरित कारवाई से सभी को उसी कमरे में धर-दबोचा लिया गया जहाँ 06 लोग एकत्रित होकर बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे थे।

Advertisements

वही छापामारी दल के द्वारा सभी लोगों को बारी-बारी से नाम पता पूछा गया तो उन्होंने अपना नाम संतोष मुखी, अमित सिंह, मंगल नाथ चौबे, शिवम नाग,अभिषेक नाथ चौबे, गुरुविंदर सिंह, रजा आलम,गौरव सिंह को संदिग्ध अवस्थ में पाया गया । वही सभी की तलाशी ली गई और तलाशी के क्रम में गुरुविन्दर सिंह के कमर से एक काले रंग का देशी कट्टा बरामद किया । वही सिदगोड़ा थाना ने सभी को गिराफ्तार कर जेल भेज दिया ।