Advertisements
Spread the love

अमृतसर के लिए रवाना हुईं 5 बुजुर्ग महिलाएं…

कोलकाता के संत कुटिया गुरूद्वारे में सम्मानित हुए तीर्थयात्री…

जमशेदपुर:नवीन प्रधान

Advertisements

जमशेदपुर:आज कोलकाता के दमदम एयरपोर्ट से दरबार साहिब अमृतसर को रवानगी के लिए टाटानगर से रंगरेटा महासभा की टीम हावड़ा पहुंची। सुबह स्टील एक्सप्रेस से हावड़ा स्टेशन पहुंचने की जानकारी मिलते ही कोलकाता के संत कुटिया गुरूद्वारे के प्रधान बबली सिंह और ग्रंथी द्वारा महासभा की पूरी टीम को सिरोपा देकर गुरूद्वारे में सम्मानित करते हुए लंगर प्रसाद छकाया गया। गुरूद्वारा कमिटी के प्रधान द्वारा अपने संबोधन में रंगरेटा महासभा के इस ऐतिहासिक पहल की सराहना भी की गई।

मौके पर उपस्थित रंगरेटा महासभा के प्रदेश अध्यक्ष मंजीत सिंह गिल ने कहा कि हमारे लिए गर्व की बात है कि हम उन 5 बुजुर्ग महिलाओं को एयरपोर्ट तक पहुंचाने आएं जो जीवन में पहली बार हवाई जहाज से तीर्थयात्रा करेंगी। वे बोले आज ये सभी श्रद्धालु रात 9.00 बजे तक अमृतसर एयरपोर्ट पहुंचेंगे जहां बाबा जीवन सिंह भलाई ट्रस्ट द्वारा स्वागत कर दरबार साहिब ले जाया जाएगा।

सुरिंदर कौर,रंजीता कौर,सविंदर कौर,बलविंदर कौर नानकी और सविंदर कौर को एयरपोर्ट तक पहुंचाने के लिए जमशेदपुर से रंगरेटा महासभा के मंजीत गिल,कुलवंत सिंह,जसवंत सिंह और हरभजन सिंह शामिल थे।

You missed

#दरभंगा #दरभंगा #चंपारण #भागलपुर #दहशत #आतंक #दंगा #नक्सल #लूट #संथाली #आदिवासी #हरिजन # पिछड़ी जाती News Uncategorized उत्पिड़न किसान कोडरमा कोयलांचल कोल्हान क्राइम खुटी गढवा गिरीडीह गुमला गोड्डा चतरा चाईबासा चोरी जमशेदपुर जरा हटके जामताड़ा झारखण्ड टेक्नोलॉजी दिल्ली दुमका दूर्घटना देवघर धनबाद पटना पलामू पश्चिम सिंहभूम पाकुड़ पूर्वी सिंहभूम प्रशासन - सुरक्षा बल बिज़नेस बिहार बिहार बोकारो भ्रष्टाचार/अराजकता राँची राजनीति राज्य राज्यसभा रामगढ़ लाइफस्टाइल लातेहार लोकसभा लोहरदग्गा विकास कार्य विधानसभा शहर शिक्षा व रोजगार शोकाकुल संथाल सरायकेला-खरसावाँ साहिबगंज सिमडेगा सुर्खियां स्वास्थ्य हजारीबाग

रांची : पंचायती राज का सपना धरातल में कहां तक सच हो पाया है ?