Advertisements
Spread the love

उपायुक्त की अध्यक्षता मे जिला स्तरीय अनुकम्पा समिति की हुई बैठक; 12 मामलो पर किया गया चर्चा; 11 मामले पर सर्वसम्मति से लिया गया निर्णय…

सरायकेला:संजय मिश्रा

Advertisements

सरायकेला। उपायुक्त रवि शंकर शुक्ला की अध्यक्षता में जिला स्तरीय अनुकम्पा समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में कुल 12 मामलों पर बिंदुवार चर्चा किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से 11 मामले पर नियुक्ति के लिए स्वीकृति प्रदान की गई। उपायुक्त ने कहा कि वैसे मामले जिन्हे स्वकृति के लिए अनुसंसित किया गया है उनके सम्बन्धित विभाग को सूचित करें तथा आवेदन मे संलग्न सभी दस्तावेजों का वेरिफिकेशन बेहतर ढंग से करा लें।

बैठक में उपायुक्त के साथ उप विकास आयुक्त प्रवीण कुमार गागराई, अपर उपायुक्त सुबोध कुमार, जिला कोषागार पदाधिकारी, स्थापना उप समाहर्ता एवं अन्य सम्बन्धित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

You missed

घाटशिला : पश्चिम बंगाल, असम एवं पुंडूचेरी में भाजपा की जीत से भाजपाइयों में हर्ष की लहर