Advertisements
Spread the love

जमशेदपुर : पुजारी बना अपने बेटी के दोस्त का इज्जत लूटने वाला हैवान, पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

रिपोर्ट : दीप पाल 

Advertisements

जमशेदपुर : महिलाओं पर अत्याचार रुकने का नाम नहीं ले रहा है। हम सभी महिला दिवस तो मना रहे हैं, मगर समाज में अब भी कुछ ऐसे भेड़िए मौजूद हैं जो महिलाओं को सम्मान की नजर से नहीं देखते। आज ही शनिवार को पुलिस ने गोलमुरी में अपनी सहेली के घर गई किशोरी के साथ दुष्कर्म करने के मामले में दो लोग गोलमुरी के विजय कृष्ण, और गदड़ा के रहने वाले दयानंद पाठक को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। इसमें एक तो वह व्यक्ति है जिसने दुष्कर्म किया है और दूसरे वह दंपति में से भी एक को जेल भेजे गया हैं और एक महिला को बेहतर इलाज के लिए रिम्स भेजा गया है।
आपको बताते चले कि जिसके घर में यह घटना घटी और इन दोनों पति-पत्नी ने अपनी ही बेटी की सहेली किशोरी पर दया नहीं की और घटना में आरोपित का साथ दिया। दुष्कर्म की यह घटना छह मार्च की है। सहेली के पिता का नाम विजय कृष्ण है। विजय कृष्ण की पत्नी रिंकी देवी भी दुष्कर्म की इस घटना में संलिप्त है।
बताया जा रहा है कि गोलमुरी की रहने वाली एक किशोरी अपनी सहेली के घर पढ़ाई के सिलसिले में बात करने गई थी। यहां रिंकी देवी का मुंहबोला भाई गदड़ा का रहने वाला दयानंद पाठक मौजूद था। पुलिस ने बताया कि दयानंद पाठक पूजा कराने का काम करते हैं। उनकी नजर किशोरी पर गलत पड़ गई। यहां किशोरी के साथ दयानंद पाठक ने दुष्कर्म किया। किशोरी ने पुलिस को बताया है कि इसके बाद वह रोने लगी। उसके कपड़े खून से लथपथ हो गए। इसके बाद दयानंद पाठक ने रो रही किशोरी को चुप कराने की कोशिश की। जब वह चुप नहीं हुई तो उसे एक हजार रुपये दिए गए। इस पर भी वह शांत नहीं हो रही थी तो रिंकी देवी का पति विजय कृष्ण इसी एक हजार रुपये में से 900 रुपये का किशोरी के लिए कपड़ा लाया।

सुबूत मिटाने को धो दिए गए थे किशोरी के कपड़े

रिंकी देवी ने किशोरी को नया कपड़ा पहनाया। उसके पुराने खून लगे कपड़े को साक्ष्य छिपाने के लिए पानी में डाल कर धो दिया। किशोरी जब देर तक घर नहीं पहुंची तो उसके परिजन उसे खोजते हुए उसकी सहेली के घर पहुंच गए। यहां उसे किशोरी मिली। वह किशोरी को घर ले गए। किशोरी तकलीफ में थी और उसने सारी बात अपनी मां को बता दी। इसके बाद किशोरी के परिजनों ने मामले में गोलमुरी थाने में केस दर्ज कराया।

You missed