Spread the love

जमशेदपुर : शंकर कुमार सिंह की संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप…

दीप सागर… ✍️

Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : सुंदरनगर थाना क्षेत्र के हितकू नरवा पहाड़ निवासी 25 वर्षीय शंकर कुमार सिंह का शव मंगलवार देर शाम गोविंदपुर स्थित ससुराल में फंदे से लटका मिला। इस मामले में शंकर के पिता विश्वजीत सिंह ने उसके सास-ससुर, साले राकेश सिंह और उसकी पत्नी पर मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाया है। उन्होंने गोविंदपुर थाना में सभी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।

आरोपी गोविंदपुर थाना क्षेत्र के गिट्टी मशीन, छोटा गोविंदपुर के निवासी बताए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार, शंकर ने तीन माह पहले प्रेम विवाह कर गोविंदपुर की सोनाली सरदार से शादी की थी। शादी के बाद दोनों अपने घर पर रह रहे थे।

घटना का सिलसिला:-

दो दिन पहले सोनाली का भाई दोनों को लेने के लिए हितकू पहुंचा और वे गोविंदपुर आ गए। मंगलवार को सोनाली घर में खाना बना रही थी, इसी दौरान शंकर ने फांसी लगा ली।

पुलिस कर रही जांच:-

शंकर के पिता द्वारा लगाए गए आरोपों के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य सबूतों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, मृतक के परिवार का आरोप है कि शंकर की हत्या कर आत्महत्या का रूप दिया गया है। पुलिस सभी एंगल से मामले की जांच कर रही है।

You missed