Advertisements
Spread the love

झापा प्रत्याशी अर्पणा हंस ने कुचाई व खरसावां में चलाया जनसंपर्क अभियान…

सरायकेला संजय मिश्रा । खूंटी लोकसभा सीट से झारखंड पार्टी की प्रत्याशी अर्पणा हंस ने सोमवार को दलभंगा, कुचाई, खरसावां, सीनी व मुड़िया में जनसंपर्क अभियान चलाये. उन्होंने क्षेत्र की जनता की सेवा के लिए जात-पात व दलगत भावना से उठ कर एक बार समर्थन करने की अपील की. उन्होंने कहा कि वर्तमान जनप्रतिनिधि को क्षेत्र के विकास और जनता के परेशानी से कुछ मतलब नहीं है.

आगामी लोकसभा चुनाव में बिना किसी के बहकावे में आवें, लोगों के दुख दर्द को सुनने वाले व्यक्ति को समर्थन देने की बात उन्होंने कही. वही पार्टी के महासचिव अशोक भगत ने कहा कि झारखंड पार्टी सभी जाति और धर्मो का सम्मान करती है. जबकि कांग्रेस और भाजपा धर्म के नाम पर राजनीति करते हुए लोगों को बरगलाने का काम करते हैं.

उन्होंने ऐसे पार्टी के नेताओं से दूर रहने की अपील की. इसके बाद खरसावां शहीद बेदी पर पहुंचकर पार्टी सुप्रीमो एनोस एक्का, झारखंड पार्टी के खूंटी लोकसभा प्रत्याशी अर्पणा हंस, पार्टी के महासचिव अशोक भगत, सरायकेला-खरसावां जिलाध्यक्ष बिनोद बिहारी कुजूर ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी.

You missed