Advertisements
Spread the love

झारखंड कैबिनेट के फैसले के मुताबिक,सरकार ने डाॅएक्टरों की किल्लत को देखते हुये निर्णय लिया गया, इसके तहत्  ऐसे गैर शैक्षणिक और शैक्षणिक डॉक्टर जो मई 2021 से सितंबर 2021 के बीच रिटायर होने वाले हैं उनका रिटायरमेंट मार्च 2022 तक एक्सटेंड कर दिया गया है। सरकार के इस निर्णय से राज्य के 21 डॉक्टर को लाभ मिलेगा।

Advertisements

इसमें गैर शैक्षणिक 14 और बाकी शैक्षणिक डॉक्टर हैं। वहीं एक अन्य फैसले में सरकार ने अक्टूबर 2021 से मार्च 2022 तक रिटयार होने वाले डॉक्टर के रिटायरमेंट अवधि को भी अगले 6 महीने के लिए आगे बढ़ा दिया गया है। इससे राज्य के 33 डॉक्टर को लाभ मिलेगा। इसमें 26 गैर शैक्षणिक डॉक्टर और 7 शैक्षणिक डॉक्टर शामिल हैं।

*इन्हें मिलेगा सेवा विस्तार का लाभ*

सरकार के इस फैसले के बाद सिविल सर्जनों में धनबाद के सिविल सर्जन डाॅ. गोपाल दास, गुमला के सिविल सर्जन डाॅ. विजय भेंगरा, बोकारो के सिविल सर्जन डाॅ. अशोक कुमार पाठक, जामताड़ा की सिविल सर्जन डाॅ. आशा एक्का को अवधि विस्तार का लाभ मिलेगा। इनके अलावा उपिनदेशक, स्वास्थ्य सेवाएं डाॅ. प्रदीप बास्के, डाॅ. विजय बिहारी प्रसाद, डाॅ. एसएन झा, डाॅ. जयचंद्र झा को भी सेवा विस्तार दिया गया है।

साभार Bhaskar.com