Spread the love

तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क पार कर रहे साइकिल सवार को

कुचला, घटनास्थल पर ही मौत,आकाश महतो ने विधि व्यवस्था

पर उठाया सवाल….

चाण्डिल (कल्याण पात्र) – तेज रफ्तार की कहर ने आज टाटा-रांची राष्ट्रीय राजमार्ग 33 पर चौका थाना क्षेत्र के चौका में सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. वही दुर्घटना के बाद मृतक साइकिल सवार व्यक्ति की पहचान चौका थाना क्षेत्र के खूंचीडीह निवासी 55 वर्षीय शरद चंद्र महतो के रूप में की गई है. जानकारी के अनुसार मृतक साइकिल से सड़क पार कर रहा था. इस दौरान रांची की ओर से जमशेदपुर की ओर तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक के चपेट में आने से मौत हो गई । ट्रक संख्या यूपी 65 जीटी 3511 पर हरी मिर्च लदा है. सड़क दुर्घटना की सूचना पाकर चौका थाना प्रभारी धर्मराज कुमार दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सरायकेला भेजा.

Advertisements
Advertisements

ट्रक और साइकिल के टक्कर के बाद दो किलोमीटर दूर ट्रक ने साईकिल

को घसीटाकर :

दुर्घटना के बाद साइकिल दुर्घटनाग्रस्त ट्रक में फंस गया, जिसको लेकर चालक ट्रक समेत वहां से फरार हो गया. करीब आधा किलोमीटर दूर ट्रक से साइकिल सड़क पर गिर गया. इसके बाद करीब दो किलोमीटर दूर जाने के बाद ट्रक चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया. पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को जप्त कर लिया है. वही बताया जा रहा है कि मृतक आलू खरीदने गया था । चौका सड़क दुर्घटना के शिकार हुए खूंचीडीह निवासी शरद चंद्र महतो की मृत्यु की सूचना पाकर उनका पुत्र गणपति महतो चौका थाना पहुंचे. गणपति महतो ने बताया कि उनके पिताजी सब्जी का कारोबार करते थे. वे रविवार को सुबह आलू खरीदने के लिए साइकिल से चौका गए थे. इसी क्रम में ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया.

 

दुर्घटना के बाद भी नहीं मिलती है एंबुलेंस की सुविधा  :

वही स्थानीय लोग बराबर चौका में एंबुलेंस की सुविधा नहीं है, मिलने को लेकर शिकायात करते है । कहना है कि जिसके कारण सड़क दुर्घटना में होने वाले घायलों को इलाज के लिए भेजने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. पहले चौका थाना क्षेत्र में स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चावलीबासा में एंबुलेंस की सुविधा थी. अस्पताल का एंबुलेंस पिछले कई माह से खराब पड़ा है. इसके कारण दुर्घटना में घायल होने वालों को अस्पताल भेजने में पुलिस को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. वही किसी की मृत्यु होने पर पुलिस को सड़क पर जा रहे वाहन पकड़ कर पोस्टमार्टम के लिए भेजना पड़ता है. भाजयुमो के जिला मीडिया प्रभारी आकाश महतो ने प्रशासन से चौका में एंबुलेंस सेवा देने की मांग की है.

 

 

You missed