Advertisements
Spread the love

झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा ने विधायक दीपक बिरुवा को सौंपा 18 सूत्री मांग पत्र…

सरायकेला: संजय मिश्रा

Advertisements

सरायकेला। झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा द्वारा विधायक दीपक बिरुवा को 18 सूत्री मांग पत्र सौंपा गया। मोर्चा के संस्थापक पुष्कर महतो, संयोजक राजकिशोर लोहरा, आदित्य प्रताप महतो, जवाहर लाल महाली, बुधराम सामड, गौर महतो, बाल गोविंद चंद्र प्रधान एवं चंद्रावती लागुरी द्वारा ज्ञापन सौंपकर विधायक के माध्यम से राज्य सरकार से मांग की गई है कि जेल जाने की बाध्यता को समाप्त करते हुए राज्य गठन की तिथि से सभी झारखंड आंदोलनकारियों को समान रूप से राजकीय मान सम्मान, जीते जी पहचान, पेंशन, नियोजन, मेडिकल सुविधा परिवार सहित दो बच्चों को शिक्षा दीक्षा केजी से लेकर उच्च शिक्षा तक एवं तकनीकी शिक्षा सहित नि:शुल्क दिया जाए।

प्रत्येक आंदोलनकारी को बिना भेदभाव किए पक्का मकान एवं स्मार्ट सिटी में स्पेशल बंगलो बना कर दिया जाए। नौकरियों में 5% क्षैतिज आरक्षण का लाभ झारखंड आंदोलनकारियों के पुत्र पुत्रियों को अति शीघ्र देने के अलावा उन्हें प्रथम दृश्य में सभी प्रकार की नौकरियों में सीधी बहाली का लाभ दिया जाए। बस सेवा नि:शुल्क दिया जाए। झारखंड आंदोलनकारियों की याद में झारखंड आंदोलनकारी कॉरिडोर का निर्माण हो। प्रखंड एवं जिला स्तर पर जगह-जगह झारखंड आंदोलनकारियों के नामों की शिलापट्ट लगाई जाए।

स्कूल, कॉलेज, मेडिकल एवं सार्वजनिक प्रतिष्ठानों के नाम झारखंड आंदोलनकारियों के नाम पर हो। झारखंड आंदोलन के अमर पुरोधाओं के नाम पर झारखंड विधानसभा परिसर में विशेष कॉरिडोर का निर्माण हो। सहित अन्य मांगों को झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा द्वारा मांगा गया है।