
झारखंड कुरमी महासभा के प्रदेश अध्यक्ष को मातृ शोक

Arjun Kumar Pramanik…..✍️
अनगड़ा(राँची) । अनगड़ा प्रखंड अंतर्गत मासू गांव निवासी कारीनाथ महतो की माताजी भूखली देवी (उम्र 75 वर्ष) का आज आकस्मिक निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार मासू स्थित स्वर्णरेखा घाट में संपन्न हुआ। वे अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गई हैं। अंतिम संस्कार के दौरान कफन-कपड़ा के बदले सहयोग राशि के रूप में कुल ₹9,220 एकत्र हुई, जिसे श्मशान घाट के सुंदरीकरण में व्यय किया जाएगा । इस दुःखद अवसर पर झारखंड कुरमी महासभा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कूमेश्वर महतो, कोलेश्वर महतो, देवकी महतो, रणधीर कुमार चौधरी, मनोज कुमार चौधरी, सखी चंद महतो, आतिश महतो, पंकज महतो, ज्योतिष महतो, दिलेश्वर महतो, रामलाल महतो, मोहन महतो, अजय महतो, गोवर्धन महतो, गोपाल महतो, मुलू महतो, गबेश्वर महतो, विष्णु महतो, दुर्गा महतो, राजेंद्रकांत महतो, बृजलाल महतो, धनेश्वर महतो, जगरनाथ महतो, हरिलाल महतो, सकलनाथ महतो, संजीव कुमार महतो, अजित महतो, सुनील महतो, पंचायत समिति सदस्य मद्रा मुण्डा, ग्राम प्रधान देवराज पहन पहान, विशेश्वर मुंडा, शाकिर अंसारी, मुखिया प्रतिनिधि कृष्णा करमाली, गोवर्धन महतो सहित क्षेत्र के सभी गणमान्य नागरिकों एवं समाजसेवियों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।

