Advertisements
Spread the love

केंद्र सरकार द्वारा रचे जा रहे षड्यंत्र के विरोध में झारखंड मुक्ति मोर्चा ने की 3 किलोमीटर की न्याय मार्च…

सरायकेला: संजय मिश्रा। मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के विधायक प्रतिनिधि सह झारखंड मुक्ति मोर्चा के युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष सानंद कुमार आचार्य उर्फ टुलु आचार्य के नेतृत्व में झामुमो कार्यकर्ताओं ने न्याय मार्च किया। इस अवसर पर पार्टी के लिपू महंती, सूर्यराज सिंहदेव उर्फ बड़ा बाबू सिंहदेव, सपन कामिला सहित अन्य कार्यकर्ता एवं महिला समिति कार्यकर्ताओं के साथ पाउड़ी मेल स्थित मां पाउड़ी स्थान से माता की पूजा अर्चना कर निकाला गया विशाल न्याय यात्रा लगभग 3 किलोमीटर की पैदल यात्रा तय कर हंसाहुड़ी एवं हाटटांडी होते हुए पटनायक टोला स्थित बजरंगबली मंदिर के समक्ष आकर संपन्न हुई।

इस अवसर पर सभी ने झारखंडी योद्धा हेमंत सोरेन के खिलाफ केंद्र सरकार द्वारा की जा रही षड्यंत्रपूर्वक कार्रवाई का विरोध किया। मौके पर विधायक प्रतिनिधि सानंद कुमार आचार्य ने बताया कि केंद्र सरकार लगातार राज्य सरकार को अस्थिर करने का काम कर रही है। ना राज्य के लिए कुछ कार्य कर रही है और ना ही वर्तमान सरकार को राज्य के विकास के लिए कार्य करने में सहयोग कर रही है। ऐसी स्थिति में पूरे राज्य में विकास की स्थिति उथल-पुथल बनी हुई है। और राज्यवासियों में काफी आक्रोश है।

जो किसी भी समय उलगुलान का रूप ले सकती है। उन्होंने हेमंत सोरेन के खिलाफ की जा रही षड्यंत्रपूर्वक कार्रवाई पर विराम लगाने की मांग करते हुए उनके ससम्मान रिहाई की मांग की। साथ ही कहा कि झारखंड की परंपरागत आदिवासी मूलवासी के संस्कृति एवं संस्कारों का सम्मान करते हुए केंद्र सरकार झारखंड राज्य और सरकार को अस्थिर करना अविलंब बंद करे। उन्होंने बताया कि इसके पश्चात पार्टी से जुड़े सभी क्रिश्चियन विश्वासी गिरजाघरों में, इस्लाम विश्वासी मस्जिदों में और हिंदू मंदिरों में हेमंत सोरेन की रिहाई के लिए प्रार्थना करेंगे।

You missed