Advertisements

झारखंड राज्य चतुर्थ वर्गीय सरकारी कर्मचारी संघ ने बैठक कर मुख्यमंत्री आवास के समक्ष प्रदर्शन की बनाई रणनीति…
सरायकेला – संजय मिश्रा । झारखंड राज्य चतुर्थ वर्गीय सरकारी कर्मचारी अपनी दो सूत्री मांगों को लेकर आगामी 4 अगस्त को मुख्यमंत्री आवास के समक्ष प्रदर्शन करेंगे। इसे लेकर झारखंड राज्य चतुर्थ वर्गीय सरकारी कर्मचारी संघ के जिला मंत्री अमर नाथ तिवारी की अध्यक्षता में चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी की बैठक की गई।
Advertisements

जिसमें रिपुन खाड़ांगा, गणेश महतो, कुना सामल, भीष्म सिंह मुंडा, मंजू कुमारी, प्रमानंद महतो, डेविड नंदा, दीपक महतो, मंगल लोहार एवं राज किशोर प्रधान की प्रमुख उपस्थिति में अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद किया गया। साथ ही अधिक से अधिक संख्या में जिले से आगामी 4 अगस्त को प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम मुख्यमंत्री आवास के समक्ष प्रदर्शन में भाग लेने का संकल्प लिया गया।
Related posts:
सरायकेला:आदिवासी हो भाषा को संविधान के आठवीं सूची में शामिल कराने सहित अन्य मांगों को लेकर 6 संगठनों...
Breaking News : टाटा रांची मुख्य मुख्य मांग एन एच 33 भादुडीह स्थित रात करीब 2बजे दोनों वाहनों की टक...
Earth Day, a legal literacy camp was organized : पृथ्वी दिवस के अवसर पर शिवानंद विद्यापीठ प्लस टू उच...

