Advertisements
Spread the love

झारखण्ड राज्य मनरेगा कर्मचारी संघ की ग्रामीण विकास मंत्री से सार्थक मुलाकात, मांगों पर मिला सकारात्मक आश्वासन

Advertisements

Arjun Kumar Pramanik…….✍️

राँची । झारखण्ड राज्य मनरेगा कर्मचारी संघ के प्रतिनिधिमंडल ने आज प्रोजेक्ट भवन, राँची में ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पाण्डेय सिंह से सौजन्य मुलाकात की। बैठक के दौरान संघ ने मनरेगा कर्मियों की विभिन्न लंबित मांगों एवं समस्याओं को विस्तारपूर्वक मंत्री के समक्ष रखा।

संघ द्वारा प्रस्तुत ज्ञापन में सेवा स्थायीकरण, वेतनमान में वृद्धि, बकाया मानदेय का भुगतान, सामाजिक सुरक्षा तथा सेवा शर्त नियमावली में सुधार जैसी प्रमुख मांगें शामिल थीं।

मंत्री दीपिका पाण्डेय सिंह ने सभी बिंदुओं को गंभीरता से सुनते हुए कहा कि राज्य सरकार प्रत्येक कर्मी की गरिमा, अधिकार और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि संवाद और सकारात्मक पहल के माध्यम से मनरेगा कर्मियों की समस्याओं का ठोस समाधान निकाला जाएगा।

संघ के प्रतिनिधियों ने मंत्री के इस आश्वासन का स्वागत किया और इसे एक सकारात्मक कदम बताया। उन्होंने उम्मीद जताई कि सरकार जल्द ही इन मांगों पर ठोस कार्रवाई करेगी।

इस महत्वपूर्ण बैठक में ग्रामीण विकास एवं ग्रामीण कार्य विभाग के सचिव के. श्रीनिवासन एवं मनरेगा आयुक्त मृत्युंजय कुमार बरनवाल भी उपस्थित रहे।

संघ के प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश अध्यक्ष अनिरुद्ध पाण्डेय, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष जॉन पीटर बागे, महामंत्री दीपक महतो, प्रदेश संयोजक देवेन्द्र उपाध्याय, वरीय प्रदेश उपाध्यक्ष विकास पाण्डेय, प्रदेश सचिव यासीन अंसारी, कोषाध्यक्ष जीतेन्द्र सिंह, तथा संजय प्रामाणिक, सुमंत प्रताप गाँगुली, रोहित ठाकुर, संजय कुमार एवं आसुतोष श्रीवास्तव शामिल थे।

संघ ने सभी अधिकारियों और विभागीय प्रतिनिधियों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।

You missed