Spread the love

4 मार्च को भाजपा का हल्ला बोल एक दिवसीय धरना प्रदर्शन…

राँची: अर्जुन कुमार शुक्रवार को भाजपा खिजरी मंडल के प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक नामकुम सदाबहार चौक स्थित सांसद समाधान केंद्र में मंडल अध्यक्ष अशोक मुंडा के अध्यक्षता में आगामी 04 मार्च को पार्टी द्वारा सभी प्रखंड मुख्यालय में झारखंड सरकार के जन विरोधी नीतियों एवं व्याप्त भ्रष्टाचार के विरोध में एक दिवसीय घेराव की तैयारी को लेकर हुई बैठक का संचालन मंडल महामंत्री गोरखनाथ सिंह ने किया ।

Advertisements

बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष आरती सिंह राँची ग्रामीण जिला उपाध्यक्ष प्रभुदयाल बड़ाईक एवं मंडल अध्यक्ष अशोक मुंडा ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को घेराव में अधिक से अधिक संख्या में आने का आह्वान किया  बैठक को घेराव कार्यक्रम के प्रभारी रामावतार केरकेट्टा सांसद प्रतिनिधि प्रमोद सिंह ने भी संबोधित किया एवं मुन्ना बड़ाईक प्रज्ञा भारती राजेंद्र मुंडा अंजली लकड़ा सुरेंद्र महतो दिलीप साहू सरोज राय प्रभास झा जयंती देवी तुलसी गोप शिल्पी शालिनी सुदीप खलखो अरविंद कुमार के अलावे अन्य शामिल थे ।

Advertisements

You missed