Advertisements
Spread the love

जिप सदस्य भाजपा नेता शंभू मंडल ने अर्जुन मुंडा के पक्ष में चलाया जनसंपर्क अभियान…

सरायकेला (संजय मिश्रा ) । जिला परिषद सदस्य भाजपा नेता शंभू मंडल ने खूंटी लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा के पक्ष में डोर टु डोर जनसंपर्क अभियान चलाया। इसके तहत खूंटी लोकसभा क्षेत्र के मुंडाटांड पंचायत अंतर्गत मुईटूगोड़ाए रांगामाटियाए जुरीटांडए गंगपुरए शोभापुर एवं धातकीडीह सहित अन्य ग्रामीण इलाकों में भी पहुंचकर उन्होंने ग्रामीणों के साथ जनसंपर्क करते हुए लोकसभा प्रत्याशी अर्जुन मुंडा के पक्ष में मतदान करने की।

Advertisements
Advertisements

मौके पर भाजपा कार्यकर्ता सुरेश लोहारए शिवराम बास्केए विद्याधर पंडा एवं मंगल महतो के साथ जनसंपर्क करते हुए लोगों को विकसित भारत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा किए गए कार्यों और आगामी विजन की जानकारी दी। इस अवसर पर शंभू मंडल ने बताया कि क्षेत्र में लोगों का काफी अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। दरवाजे पर पहुंचने पर लोगों ने उनका स्वागत परंपरागत तरीके से किया।