Advertisements

क्रिकेट प्रतियोगिता में शामिल होकर जिप सदस्य शंभू मंडल ने क्रिकेटरों का हौसला बढ़ाया…
सरायकेला: संजय मिश्रा @ स्वर्गीय कृष्णा मेमोरियल क्लब नेंगटासाई के तत्वावधान नेंगटासाई क्रिकेट ग्राउंड में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में जिला परिषद सदस्य शंभू मंडल बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित हुए।
Advertisements

मौके पर उन्होंने मौजूद क्रिकेटरों की हौसला अफजाई करते हुए कहा कि खेल को खेल भावना से खेला जाना जरूरी है। जिससे जीवन में अनुशासन और आत्मविश्वास के विकास के साथ-साथ सफलता की प्राप्ति भी होती है। इसके पश्चात मुड़िया में आयोजित दो दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता में भी जिला परिषद सदस्य शंभू मंडल ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होकर खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन किया। इस अवसर पर पंचायत समिति सदस्य हारु महतो, कालीपद सरदार, निमाई तंतुबाई, कालीचरण किस्कू एवं अशोक महतो मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
Related posts:
सरायकेला : नगर पंचायत सरायकेला के संविदा कर्मियों ने पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन को मांग पत्र सौंप...
Jamshedpur News : मानगो बीजेपी पूर्व मंडल अध्यक्ष पर अज्ञात नाकाबपोश अपराधियों ने दिनदाहड़े चलाई गोल...
आपके अधिकार, आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में मुड़कुम पंचायत भवन पहुंचे राज्य के परिवहन सह आदिवासी...

