Spread the love

रामचंद्रपुर में जेके अस्पताल का शुभारंभ, जले मरीजों के इलाज की मिलेगी विशेष सुविधा

Advertisements
Advertisements

रिपोर्टर – जगबंधु महतो

गम्हरिया : सरायकेला जिला के टाटा-कांड्रा मुख्य मार्ग स्थित रामचंद्रपुर पावर ग्रिड के समीप बुधवार को जेके अस्पताल का विधिवत पूजा-पाठ के साथ उद्घाटन किया गया। अस्पताल का पूर्ण संचालन शुरू होने में अभी करीब तीन महीने का समय लगेगा।
अस्पताल के प्रबंध निदेशक डॉ. एनके पॉल ने बताया कि यह अस्पताल जिले के स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। यहां जले हुए मरीजों के इलाज के लिए विशेष सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे अब गंभीर मरीजों को बड़े शहरों में जाने की आवश्यकता कम होगी।
उन्होंने बताया कि अस्पताल में आधुनिक उपकरणों से लैस विभिन्न प्रकार की चिकित्सा सुविधाएं विकसित की जा रही हैं। साथ ही आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद मरीजों के लिए बेहतर एवं सुलभ इलाज सुनिश्चित करने का प्रयास किया जाएगा।
डॉ. पॉल ने कहा कि इस अस्पताल की स्थापना उनका लंबे समय से देखा गया सपना था, जिसे उन्होंने अपने दिवंगत माता-पिता की स्मृति में साकार किया है। वे वर्षों से क्षेत्र में ग्रामीण चिकित्सक के रूप में कार्य करते हुए गरीब मरीजों की सेवा करते आ रहे हैं।
अस्पताल के उद्घाटन के अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, सामाजिक कार्यकर्ता और गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। लोगों ने इस पहल का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई कि यह अस्पताल क्षेत्र के लोगों के लिए लाभकारी साबित होगा।

You missed