Advertisements
Spread the love

जयराम महतो पर टिप्पणी के खिलाफ JKLM सड़कों पर, विधायक से माफी की मांग

Advertisements

राँची/अनगड़ा । प्रखंड के गोंदली पोखर चौक पर JKLM कार्यकर्ताओं का विरोध प्रदर्शन, विधायक तिवारी महतो का पुतला दहन ।  मांडू विधायक तिवारी महतो द्वारा झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JKLM) सुप्रीमो जयराम महतो पर की गई कथित अभद्र टिप्पणी के विरोध में मंगलवार को गोंदली पोखर चौक पर जोरदार प्रदर्शन हुआ। JKLM कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय से नारेबाजी करते हुए रैली निकाली और चौक पहुंचकर विधायक का पुतला फूंका। प्रदर्शनकारियों के हाथों में बैनर-पोस्टर थे और वे “तिवारी महतो मुर्दाबाद” के नारे लगा रहे थे। मार्शल महतो (JKLM नेता) ने कहा, “विधायक ने जिस भाषा का प्रयोग किया है, वह निंदनीय है। जब तक वे सार्वजनिक माफी नहीं मांगते, आंदोलन जारी रहेगा।”
समुन्दर मुंडा (खिजरी विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी) ने कहा, “झारखंड की राजनीति में मर्यादा का हनन हो रहा है। यह सिर्फ शुरुआत है, हम जवाब देना जानते हैं।”
प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहा। पुलिस बल की तैनाती की गई थी।

You missed