Advertisements
Spread the love

लोगों को गुमराह होने से बचाने का झामुमो ने लिया संकल्प…

सरायकेला: संजय मिश्रा । खरसावां विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत गम्हरिया प्रखंड भाग 2 कालाडूंगरी स्थित झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यालय में प्रखंड स्तरीय कार्यकर्ताओं की बैठक गुरुवार को हुई। जिसमें आगामी लोकसभा चुनाव-2024 की तैयारी को लेकर रणनीति बनाई गई। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विधायक प्रतिनिधि मांगीलाल महतो ने कहा कि पूरी तरह सचेत एवं सक्रियता दिखाने की जरुरत है।

एक ओर लोगों के बीच लुभावनी, चटकीले बातें बनाकर जनता को गुमराह करने वाले लोग आएंगे। जिससे जनता को बचाना है। किसी प्रकार के प्रलोभन या झांसे में जनता ना आए इसके लिए उनके बीच संपर्क बना रहे।

लोकसभा चुनाव में खूंटी के कांग्रेस प्रत्याशी कालीचरण मुंडा को भारी से भारी मतों से जिताने का बैठक में संकल्प लिया गया। मौके पर मांगीलाल महतो, सुधीर महतो, वासुदेव महतो, विजय महतो, अमूल्य महतो आदि काफी संख्या में कार्यकर्ता शामिल रहे।

You missed