Advertisements
Spread the love

सीएम को ईडी समन भेजे जाने को लेकर झामुमो ने मशाल जुलुस निकाली…

चाकुलिया (विश्वकर्मा सिंह) ईडी की ओर से झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन को समन भेजे जाने के विरोध में प्रखंड प्रमुख धनंजय करुणामय के नेतृत्व में शुक्रवार को झामुमो प्रखंड कमेटी की ओर से मशाल जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया गया. इस दौरान झामुमो समर्थकों की ओर से तीखे नारेबाजी भी की गई.

Advertisements

इस दौरान प्रखंड प्रमुख धनंजय करुणामय ने कहा कि सीएम हेमंत सोरेन को बेवजह समन भेजकर परेशान किया जा रहा है. पूरा मामला राजनीति से प्रेरित है. इस मौके पर बलराम महतो, गोपन परिहारी, साहेबराम मांडी, शिव चरण हांसदा, राजा बारीक, मोहम्मद गुलाब, गणेश दत्ता, पिटला दास, रशीद खान, बुलबुल मंडल, शुभदीप दास, गौतम शर्मा आदि उपस्थित थे.

You missed