Advertisements
Spread the love

जमशेदपुर : अखिल भारतीय गोंड आदिवासी संघ की ओर से फग्गन सिंह के आगमन पर अभिनंदन समारोह का आयोजन किया जाएगा. बुधवार को सीतारामडेरा के आदिवासी एसोसिएशन हॉल में बैठक के दौरान संघ ने यह फैसला लिया. बैठक के दौरान यह तय किया गया कि आगामी 27 अगस्त को अभिनंदन समारोह का आयोजन किया जाएगा, इस आयोजन में विशिष्ट अतिथि के रूप में गुरुचरण नायक, मेनका सरदार, अमरप्रीत सिंह काले, अभय सिंह के अलावा शहर के गणमान्य लोग एवं समाज के लोग मौजूद रहेंगे. साथ ही गोंडवाना भवन के ऑफिस संबंधी एवं जाति प्रमाण पत्र के जटिलता को समाज के लिए सरल करने का प्रस्ताव रखा जाएगा. बैठक में मुख्य रूप से दिनेश साह गोंड, कृष्णा कुमार, नीतू कुमारी, अंबे ठाकुर, रामानंद गोंड, हरिनारायण गोंड, मदन, राम वचन ठाकुर, ललन सिंह गोंड, चिरंजीवी लाल गोंड, नागेश्वर साह गोंड, शहंशाह गोंड, और किशोर साह गोंड मौजूद रहे.

Advertisements

You missed

जमशेदपुर : लखाईडीह के ग्राम प्रधान कान्हु राम टुडू को बिरसा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी ने किया सम्मानित