Spread the love

जमशेदपुर: यूसील नरवा पहाड़ के कर्मी श्याम सुंदर दास के पुत्र मानब दास ने सच्ची कहानी पर आधारित पुस्तक लिखी है। इस पुस्तक का नाम इफ आई डाई टुमारो रखा गया है। उन्होंने अभी तक इस किताब को जिला के उपायुक्त के हाथों पुस्तक का विमोचन करवाया है और आज साकची स्तिथ ब्राउन बंच में पूर्व विधायक और वर्तमान में भाजपा के प्रदेश प्रबकता कुणाल सारंगी को किताब भेट की और इस किताब के बारे में बताया। किताब के बारे में लेखक बताते हैं कि यह एक सच्ची घटना पर आधारित है और यह उनकी दूसरी प्रकाशित पुस्तक है। इसमें दोस्ती और प्यार के बारे में बताया गया है, और लेखक ने अपनी प्रेम कहानी को दर्शाया है। इस कहानी में आपको उनके द्वारा किन परिस्थिति का सामना भावनात्मक रूप से जोड़ेगी। यह कहानी पढ़ने के बाद आपको एक बार सोचने पर मजबूर कर देगी और इस कहानी का मुख्य उद्देश्य आपको ये बताने का अगर कोई अपना कल आपके करीब ना रहे तो क्या होगा?

Advertisements

You missed